Saturday , 11 April 2026
    मतगणना एजेंटों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न आठ विधानसभा की काउंटिंग होगी रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज में
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :मतगणना एजेंटों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न आठ विधानसभा की काउंटिंग होगी रीवा के इंजीनियरिंग कॉलेज में

    Training of counting agents completed, counting of eight assembly constituencies will take place in Rewa's engineering college.

    Rewa Today Desk :रीवा जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से इंजीनियरिंग कालेज रीवा में आरंभ होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14-14 टेबिलें लगाई जा रही हैं। मतगणना कक्ष में बेरिकेटिंग के बाहर से उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों को ईव्हीएम का डिस्प्ले पैनल देखने की सुविधा होगी। उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंटों का प्रशिक्षण संबंधित विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में रिटर्निंग आफीसर कार्यालय में संपन्न हुआ।


    प्रशिक्षण के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना एजेंटों को मतगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मतगणना प्रारंभ होने से पूर्व एजेंट को वोटिंग मशीन तथा उसकी सील दिखाने के उपरांत उनके पूरी तरह से आश्वस्त होने पर मतगणना करने सहित प्रत्येक चक्र में उम्मीदवार को मिले मतों की जानकारी देकर परिणाम प्रपत्र में एजेंट के हस्ताक्षर करने के बारे में बताया गया। मशीन में अंकित कुल मत की जानकारी देकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मशीन के परिणाम खण्ड से कुल मत तथा उम्मीदवार को मिले मतों को देखकर निर्धारित प्रपत्र में अंकित करने के विषय में जानकारी से एजेंटों को अवगत कराया गया। मतगणना स्थल में एजेंटों को नियत समय में पहुंचने तथा मतगणना के दौरान कक्ष में व्यवस्था बनाए रखने तथा आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के संबंध में भी समझाइश दी गई। विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में रिटर्निंग आफीसर सहित उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट उपस्थित रहे

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...