36वी जिला फुटबॉल मेड इंडिया और मॉन्स्टर क्लब ने अपने मैच जीते
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :36वी जिला फुटबॉल मेड इंडिया और मॉन्स्टर क्लब ने अपने मैच जीते

36th District Football Made India and Monster Club won their matches

Rewa Today Desk : रीवा जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में शहर के हृदय स्थल नवमी बटालियन एसएएफ के फुटबॉल मैदान में आयोजित 36वी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं जिसमें आज का पहला मैच मेड इंडिया विरुद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मेड इंडिया क्लब 3-1 गोल से विजय हुई. आज का दूसरा मैच मॉन्स्टर क्लब विरुद्ध मैदानी एफसी के बीच खेला गया इसमें मॉन्स्टर क्लब 2-0 गोल से विजय हुई.

यह रहे उपस्थित
आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेबी मदर स्कूल के संचालक डॉक्टर सुजय सिंह उपस्थित रहे. अध्यक्षता लक्ष्य इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक जितेंद्र चतुर्वेदी ने किया.विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद सोहन सिंह मौजूद रहे.
आज के मैच में रेफरी की भूमिका में रोहित कुमार, वीरू रावत, विनोद शुक्ला, आशीष उपाध्याय, सुमित शुक्ला, देवेश सिंह परिहार, उत्कर्ष सिंह रहे!
उक्त अवसर पर इम्तियाज़ खान, निशांत द्विवेदी, सचिन सिंह, शिवांशु गौर, आयुष सिंह, वैभव सिंह चौहान अकुल शर्मा, यश चतुर्वेदी, हिमांशु तिवारी, सुमित शुक्ला अंश प्यासी आदि लोग मौजूद रहे .
20 दिसंबर को खेले जाने वाले मुकाबले. 20 दिसंबर का का पहला मैच पुलिस बॉयज विरुद्ध डिवाइन एफसी दूसरा मैच वीरभद्र क्लब विरुद्ध यूथ बॉयज के बीच खेला जाएगा. आयोजक मंडल ने रीवा शहर की फुटबॉल खेल प्रेमी जनता से मैदान में आकर रोमांचक फुटबॉल देखने की अपील की है. जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिछिया थाना
Rewa

सिलपरा डैम में फौजी लापता, SDRF की तलाश जारी

Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा...

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...