42 वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता रीवा के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 22 दिसंबर से
Madhya-PradeshRewarewa todayखेलरीवा टुडे

rewa today :42 वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता रीवा के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 22 दिसंबर से

42nd State Level Karate Competition from 22nd December at Sports Complex, Rewa.

Rewa Today Desk :रीवा के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मध्य प्रदेश करते संघ के बैनर तले रीवा जिला करते संघ द्वारा 42वी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग लेंगे. इस दौरान विभिन्न आयु और वजन वर्ग के हिसाब से 105 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा. जिसमें प्रदेश के 350 से ज्यादा खिलाड़ी और 50 से ज्यादा ऑफिशियल भाग ले रहे हैं.

विभिन्न आयु एवं वजन वर्ग की काता एंव फाइट स्पर्धा में 90 स्वर्ण पदोंको को पाने के लिए खिलाड़ी अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. 22 दिसंबर को शाम 4:00 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत रीवा के सीईओ सौरव वानखेड़े के मुख्य अतिथि में संपन्न किया जाएगा. यह स्पर्धा जिला करते संघ अपने होनहार राष्ट्रीय खिलाड़ी जिनका अभी हाल ही में निधन हुआ है, वैभव आर्या को समर्पित करने जा रही है. स्पर्धा प्रारंभ होने के पहले आयोजकों के द्वारा एक रेफरल क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा. जिसमें शामिल रेफरियों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों से अवगत कराया जाएगा, ताकि प्रतियोगिता में संपन्न होने वाली स्पर्धाएं सुचारू रूप से संपादित हो सके. इसके पूर्व भी रीवा जिला करते संघ कई बड़ी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है. रीवा मे 1990, 1995, 2001, एवं 2006 में कराते की बड़ी प्रतियोगिता का यहां पर सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था
पत्रकार वार्ता में यह रहे उपस्थित
पत्रकार वार्ता के दौरान रीवा जिला करते संघ के संरक्षक वीरेंद्र आर्य, विश्वनाथ पांडे, जितेंद्र तिवारी, विपुल आर्य, प्रवीर दुबे, वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक प्रेमलाल कुशवाहा, रमेश वर्मा, रोहित तिवारी, देवव्रत सिंह, आदि उपस्थित रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

संजय गांधी अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
Madhya-Pradesh

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के NICU में लगी आग, बाल-बाल बचे 8 नवजात

शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, धुएं के बीच बच्चों को लेकर भागे...