रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
Rewa

रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

ASI Accused of Attempted Rape in Rewa

किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई


Rewa Today Desk :रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।


पीड़िता के अनुसार, वह कुछ समय पहले अपने चाचा के साथ एक शिकायत दर्ज कराने बिछिया थाने गई थी। इसी दौरान आरोपी ASI की नजर उस पर पड़ी। आरोप है कि हाल ही में आरोपी पुलिसकर्मी किराए से मकान लेने के बहाने उसके घर पहुंचा, उस समय घर पर लड़की अकेली थी।


बताया जा रहा है कि आरोपी ने जबरन घर में प्रवेश कर पानी मांगा और फिर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह लड़की खुद को बचाकर छत पर पहुंच गई, जहां खुले स्थान के कारण आरोपी को डर लगा कि कोई देख न ले, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला।


कुछ देर बाद घर लौटी मां को लड़की ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ASI के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।


हालांकि, इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आम मामलों में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस अपने ही विभाग के आरोपी पर कार्रवाई में देरी क्यों कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में
Rewa

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में

रीवा में विवादित टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर मनीष पटेल गिरफ्तार, मोबाइल जब्त...

Jeetu patwari
Rewa

जीतू पटवारी बोले – “भ्रष्टाचार का कैंसर बन चुकी है BJP सरकार”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, महंगाई, महंगाई, और विदेश...

Online dava ka virodh rewa me
Rewa

ऑनलाइन दवाइयों के विरोध में उतरे दवा विक्रेता

रीवा में मेडिकल स्टोर बंद रखकर किया प्रदर्शन, सरकार से प्रतिबंध लगाने...