|| Rewa Today Desk || रीवा मे शासकीय एम्बुलेंस शव वाहन की मदद से बकरी चोरी करने वाला गिरोह गुढ़ पुलिस ने पकड़ा है, फिलहाल दो आरोपी सहित 6 बकरी पुलिस ने बरामद करने में सफलता पाई है, गिरोह का सरगना शासकीय शव वाहन एंबुलेंस का चालक ही निकला है। जिसकी निशान देही पर पुलिस ने बकरियां बरामद कर ली हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूछताछ में बकरी चोरों ने बताया है कि गिरोह रात को गांव के आसपास जाता था, और बकरी चोरी करके शासकीय शव वाहन एंबुलेंस में रख के भाग जाता था।
चोरी का निकला नया तरीका
रीवा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का इलाका है। रीवा में जहां एक और स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। आए दिन कोई ना कोई बड़ी सौगात स्वास्थ्य के क्षेत्र में रीवा को मिल रही है। वही कुछ लोग इसका दुरुपयोग भी करते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला एम्बुलेंस की मदद से बकरी चोरी करने का निकाल कर सामने आया है। इस तरीके के चोर गिरोह के बारे में इसके पहले अपने ना सुना होगा। पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। जो लंबे समय से गांव के आसपास से बकरियां चुराया करता था। ऐसा ही एक गिरोह पुलिस ने मुखबिर की मदद से पकड़ा है।


क्या बताया पुलिस ने
एसडीओपी उदित मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया हमें सूचना मिली थी गुढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पोखरा में लंबे समय से बकरी चोर गिरोह सक्रिय है,यहां पिछले दिनों भी कुछ बकरियां चोरी हुई है। पुलिस ने जब इलाके में पूछताछ की , मुखबिर का जाल फैलाया,तब पता चला यहां पर लगातार एक शासकीय एंबुलेंस शव वाहन देखा जा रहा है, जो अक्सर इस इलाके में,सुबह शाम आती है, इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ऐसी एंबुलेंस को पकड़ा है जिसका ड्राइवर राजेश मिश्रा और उसका साथी बकरी चोरी कर रहा था। और एंबुलेंस की मदद से उनका परिवहन करके बेच रहा था। पुलिस ने राजेश मिश्रा को पकड़ा, उसकी निशानदेही पर फिलहाल पुलिस ने 6 बकरियां बरामद की है। पुलिस राजेश मिश्रा और उसके साथी से और भी पूछताछ कर रही है, इसी के साथ शासकीय एम्बुलेंस शव वाहन जिस विभाग की है, उससे भी पत्राचार करके और जानकारी एकत्र कर रही है।
















































Leave a comment