अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल 26 साल के युवक की संजय गांधी अस्पताल में हुई मौत
rewa todayरीवा टुडे

rewa today :अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल 26 साल के युवक की संजय गांधी अस्पताल में हुई मौत

26 year old youth injured after being hit by unknown vehicle, dies in Sanjay Gandhi Hospital

Rewa Today Desk : रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पिछले दो दिनों से जिंदगी और मौत के बीच में संघर्ष कर रहे युवक ने आज अंतत: दम तोड़ दिया. राजबहोर हरिजन पिता सोमनाथ हरिजन उम्र 26 साल भटियारा थाना लौर का रहने वाला था.

अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी बहन के घर तमरा गया हुआ था. वहां से लौटते समय पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, बाकी दोनों दोस्तों को तो मामूली चोट आई, लेकिन राजबहोर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसको इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया, रीवा के संजय गांधी अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा इकाई के बाद वार्ड में उसको भर्ती करके उसका उपचार किया जा रहा था, दो दिन जिंदगी और मौत से संघर्ष के बाद आज अंतत: राजबहोर की मौत हो गई. अस्पताल की पुलिस चौकी में 1212 / 23 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने के बाद शव का पंचनामा कराकर शव का पोस्टमार्टम किया गया, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indiaरीवा टुडे

Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
rewa today

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

Rewa Today desk : रीवा के होनहार निशानेबाज यश पाण्डेय ने भोपाल...

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण
रीवा टुडे

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण

Rewa Today Desk : रीवा के बघेल राजवंश के समय बघेलखण्ड के...