मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा में 350 सीसी कफ सिरप 1 मार्शल 3 आरोपी पुलिस के हत्या चढ़े
Madhya-PradeshpoliceRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा में 350 सीसी कफ सिरप 1 मार्शल 3 आरोपी पुलिस के हत्या चढ़े

350 cc cough syrup, 1 marshal, 3 accused killed by police in Madhya Pradesh Uttar Pradesh border

Rewa Today Desk :मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा में हनुमान के पास थाना प्रभारी राम सिंह और परिवहन चेक पोस्ट प्रभारी रवि सिंह कि संयुक्त टीम ने, चेकिंग के दौरान हनुमान बड़कुड़ा बॉर्डर पर एक मार्शल गाड़ी जिसका नंबर एमपी 53 डी 0890 था, को रोका मार्शल की तलाशी लेने पर मार्शल के अंदर से 350 सीसी नशीली कफ सिरप जिसकी बाजार में कीमत 59500 पुलिस मान कर चल रही है.

उसी के साथ एक मार्शल गाड़ी जिसकी कीमत 4,00,000 मानी जा रही है. इस तरीके से पुलिस ने 4,59,500 का माल बरामद किया. तीन आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता पाई. पकड़े गए आरोपियों के नाम आशीष द्विवेदी उर्फ पिंटू पिता गोकर्ण द्विवेदी उम्र 38 साल निवासी खैरा रामपुर नैकिन, उमेश रावत उर्फ भूरे पिता जागेश्वर रावत 24 साल खैरा रामपुर नैकिन, अर्पित शुक्ला उर्फ राजा बाबू पिता मिथलेश शुक्ला उम्र 26 साल हनुमानगढ़ थाना चुरहट के रहने वाले बताए गए हैं. यह तीनों आरोपी सीधी जिले के चुरहट थाना अंतर्गत के ही रहने वाले है. उनके गांव आगे पीछे हैं, माना जा रहा है यह तीनों मिलकर इस इलाके में अवैध नशीली कफ सिरप का धंधा करते रहे होंगे ,या फिर चुनाव के दौरान इसका इस्तेमाल करने के लिए लेकर आ रहे होंगे. फिलहाल चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही पुलिस ने वाहन चेकिंग की रफ्तार कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी है. जिसके चलते इस तरीके के मामले लगातार देखने में नजर आ रहे हैं. पुलिस अब तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है. कहां से लेकर आ रहे थे, किसको देना था, तमाम ऐसे सवाल है .जिनका जवाब पुलिस को खोजना है.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...