Sunday , 29 November 2026
    देवतालाब में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
    Madhya-PradeshPoliticsरीवा टुडे

    VidhanSabha Election : देवतालाब में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सहित 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

    9 candidates including Assembly Speaker Girish Gautam filed nomination papers in Devtalab

    Rewa Today Desk : रीवा 27 विधानसभा चुनाव के निर्वाचन की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की गई थी। विधानसभा क्षेत्र 72 देवतालाब में नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन 27 अक्टूबर को कुल 9 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर बीके पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में गिरीश गौतम ने भारतीय जनता पार्टी, पदमेश गौतम ने इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा अमरनाथ पटेल ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। आज ही दिलीप सिंह ने आम आदमी पार्टी, बंशरूप पटेल ने भागीदारी पार्टी, छोटेलाल ने अखिल भारतीय गोडवाना पार्टी, श्रीमती सीमा सिंह ने समाजवादी पार्टी, कल्पना देवी रावत ने आदिम समाज पार्टी तथा पूजा पटेल ने पीपुल्स पार्टी आफ इण्डिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र 30 अक्टूबर तक दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार दो नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Body of a young man found outside a house
    Madhya-Pradesh

    Rewa Today: घर के बाहर मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

    पुलिस जांच में जुटी रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत...

    MEMU train will run between Devendranagar and Churhat, will depart at 7 am
    Madhya-Pradesh

    देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच दौड़ेगी MEMU ट्रेन

    सुबह 7 बजे होगी रवाना: जानें पूरा टाइम टेबल Rewa Today Desk...