बिछिया थाना
Rewa

सिलपरा डैम में फौजी लापता, SDRF की तलाश जारी

Soldier Missing at Silpara Dam; SDRF Search Underway

Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा डैम में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भारतीय सेना में पदस्थ 28 वर्षीय जवान सचिन द्विवेदी के डैम में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बघबार निवासी सचिन द्विवेदी अपने भाई और बहन के साथ सुबह करीब 6 बजे सिलपरा डैम घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान पानी के किनारे जाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते वे पानी में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। जवान की तलाश के लिए डैम में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका था।

बताया जा रहा है कि सचिन द्विवेदी भारतीय सेना में कार्यरत थे और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि SDRF की टीम डैम में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Written by
Akanksha Tiwari

Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में
Rewa

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर 4 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में

रीवा में विवादित टिप्पणी करने वाला यूट्यूबर मनीष पटेल गिरफ्तार, मोबाइल जब्त...