Monday , 14 September 2026
    Rewa

    रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा आमने-सामने टकराईं दोनो बाइक,3 युवकों की मौत इलाके में पसरा मातम

    Rewa News Rode Accident: रीवा से एक बार फिर सड़क हादसे की खबर आई है। आपको बता दें कि डभौरा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें चार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार डभौरा थाना क्षेत्र के जीरोह गांव निवासी प्रियंका उर्फ रजनीश अग्निहोत्री अपने दोस्त धीरज तिवारी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें दूसरी बाइक पर सवार रजनीश उम्र 26 वर्ष, धीरज उम्र 24 वर्ष और अजय कोल उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक रजनीश अग्निहोत्री के पिता धर्मपाल ने बताया कि रात 9:00 बजे रजनीश अपने पड़ोस में रहने वाले धीरज के साथ घरेलू सामान लेने बाइक से डभौरा पश्चिम की ओर जा रहा था, उसी समय टेढ़े मोड़ के पास तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।  बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

    एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बाकी की मौत हो चुकी थी। डभौरा चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची जहां से घायलों और मृतकों को अस्पताल भेजा गया। सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य युवक सामान्य रूप से घायल हुआ है जिसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...