Thursday , 12 November 2026
    दो माह से अपनों के लिए भटक रही महिला को मिल गए अपने, प्रशासन के प्रयास से कर्नाटक में मिले परिजन
    CollectorMadhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :दो माह से अपनों के लिए भटक रही महिला को मिल गए अपने, प्रशासन के प्रयास से कर्नाटक में मिले परिजन

    A woman who was searching for her loved ones for two months found her relatives, due to the efforts of the administration, her relatives were found in Karnataka.

    Rewa Today Desk :कहते हैं किसी काम को यदि ईमानदारी से मन और दिल से किया जाए तो भाग्य भी साथ देता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ जिसे रीवा प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद उसके परिजन मिल गए। मातृभाषा के आधार पर महिला के कर्नाटक क्षेत्र की होने का संदेह हुआ जिसके बाद एडीएम रीवा शेलेंद्र सिंह द्वारा कर्नाटक प्रशासन से लगातार संपर्क करते हुए आज उस महिला के परिजनों को खोज निकाला गया है और आज वह अपने परिजनों से मिलने के लिए रवाना हो रही है।


    एडीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कर्नाटक के बागलकोट की रहने वाली 50 वर्षीय तय्यब्बा आरपेंची नामक महिला मऊगंज की सड़कों पर भटक रही थी जिसे मऊगंज कलेक्टर द्वारा रीवा प्रशासन को सोपा गया। जिला प्रशासन ने महिला को सुरक्षित वन स्टाफ सेंटर में रखा और इस दौरान उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई लेकिन अपने परिजनों के संबंध में महिला कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। एडीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की भाषा कर्नाटक क्षेत्र की थी इसके बाद कर्नाटक प्रशासन से संपर्क करते हुए 2 महीने बाद उसके परिजनों का पता चल गया और इस बात की पुष्टि भी हो गई की तय्यब्वा आरपेंची नामक महिला कर्नाटक के बागलकोट की रहने वाली है। प्रशासनिक आधार पर संपर्क के बाद आज प्रशासनिक अधिकारी भी कर्नाटक से रीवा पहुंचे इसके बाद रीवा जिला प्रशासन ने महिला को उनके सुपुर्द कर दिया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...