Saturday , 19 September 2026
    Rewa

    10 साल की नौकरी फिर हुआ कैंसर, रीवा पुलिस की जाबाज सिपाही ‘राधा’ हुई रिटायर, एसपी ने कि सराहना- Rewa News

    Rewa News: 10 साल की नौकरी पूरी करके पुलिस विभाग की ट्रैकर राधा हुई रिटायर, राधा डाबरमैन नस्ल की कुतिया है. राधा अब अपना शेष जीवन खास तौर से कुत्तों के लिए बनाए गए भोपाल के वृद्ध आश्रम में बिताएगी. राधा ट्रैक्टर के काम में एक्सपर्ट थी, रीवा पुलिस के पास अब स्नेपर और नारकोटिक्स डॉग ही बचे हैं. राधा की जगह अभी उनके पास कोई भी डॉग नहीं है.


    10 साल की नौकरी पूरी करके आज राधा रिटायर हो गई, डाबरमैन नस्ल की एक कुत्तिया जो एक्सपर्ट थी, चोरों हत्यारो को पकड़ने में , अपराधियों को ट्रैक करने में, राधा का कोई जवाब नहीं था. उसने अपने 10 साल की नौकरी में हत्या के मामले के कई केसों को चुटकी बजाते ही सुलझा दिया था. जिसे आज पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी याद कर रहे हैं. राधा ने हत्या हुए व्यक्ति को खोजने चोरी जैसे ना जाने कितने ही मामलों के अपराधी को पकड़वाने में पुलिस की मदद की, राधा को पिछले दिनों कैंसर जैसी घातक बीमारी हो गई थी. उसका इलाज जबलपुर में चल रहा था. इसी दौरान उसके पैर में फैक्चर भी हो गया. राधा की नौकरी के 10 साल पूरे हो गए,

    आज राधा को पुलिस कप्तान के कार्यालय में बाकायदा एक समारोह आयोजित करके विदाई दे दी गई. इस मौके पर राधा के ट्रेनर सुनील गोयल को पुलिस कप्तान ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया. राधा को एक विशेष वाहन से भोपाल के वृद्ध आश्रम भेजने की तैयारी की गई. उसे गाड़ी को धक्का देने के लिए तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे. जिन्होंने राधा की मदद से न जाने कितने केश को सुलझाया था. हमने पुलिस कप्तान रीवा और राधा के ट्रेनर से बात की.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...