CollectorMadhya-PradeshPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में संवीक्षा के उपरांत 14 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए

After scrutiny in Sirmaur assembly constituency, nominations of 14 candidates were found valid.

Rewa Today Desk : रीवा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति में रिटर्निंग आफीसर भारती मेरावी द्वारा की गई। संवीक्षा के उपरांत विधानसभा क्षेत्र 68 सिरमौर में 14 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि कान्ति कुमार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट), दिव्यराज सिंह भारतीय जनता पार्टी, रामगरीब कोल इंडियन नेशनल कांग्रेस, विष्णुदेव पाण्डेय, बहुजन समाज पार्टी, सरिता पाण्डेय आम आदमी पार्टी, अविनाश शुक्ला राष्ट्रवादी भारत पार्टी, देवेन्द्र कुमार शुक्ला भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, मनोज कुमार विन्ध्य जनता पार्टी, रोहिणी प्रसाद कुशवाहा पीपल्स पार्टी आफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक), लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी, शिवकुमार कुशवाहा जन अधिकार पार्टी तथा शिवप्रसाद साहू बहुजन मुक्ति पार्टी के नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसी प्रकार निर्दलीय अभ्यर्थियों छेदीलाल कोल तथा लालमणि कुशवाहा के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

An auto-rickshaw driver, heavily intoxicated, was severely beaten up near the hospital intersection.
Madhya-Pradesh

अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की हुई जमकर पिटाई

Rewa Today Desk :अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत...