सावधान मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है कृपया घर पर रहे बारिश और कड़ाके की ठंड का दौर होगा जारी जानिए कब से
Rewarewa todayरीवा टुडे

REWA TODAY :सावधान मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है कृपया घर पर रहे बारिश और कड़ाके की ठंड का दौर होगा जारी जानिए कब से

Be careful, the mood of the weather may deteriorate, please stay at home, the period of rain and severe cold will continue, know from when.

Rewa Today Desk :सावधान मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है कृपया घर पर रहे बारिश और कड़ाके की ठंड का दौर होगा जारी जानिए कब सेबंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, एक तूफान उठ रहा है, मिधिली जिसके चलते वह असर दिखाएगा मध्य प्रदेश में भी, मध्य प्रदेश में अगले हफ़्ते बारिश होने के असर अभी से बनने लगे हैं. बारिश के बाद कड़ाके की ठंड भी पड़ सकती है. ऐसा एक्सपर्ट मानकर चल रहे हैं. मध्य प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी.


अगले हफ़्ते बारिश और उसके बाद कड़ाके की ठंड मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बिगड़ेगा, इसके आसर आज सुबह से ही नजर आने लगे थे.बादलों के साए में आज सुबह का सूरज यह बताने के लिए पर्याप्त था, मौसम एक बार फिर करवट लेगा, मौसम वैज्ञानिक मानकर चल रहे हैं, मध्य प्रदेश में अगले हफ़्ते 26 नवंबर से 28 नवंबर के बीच बरसात होगी ,धीमी या तेज यह अलग बात है उसके बाद ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट प्रारंभ होगी, दिन और रात के तापमान में इसका सीधा सा अर्थ तापमान में गिरावट तेज ठंड का दौर होगा प्रारंभ.


मध्य प्रदेश के किसी भी इलाके में अभी तापमान नहीं गिरा है मध्य प्रदेश की बात की जाए तो अभी तक मौसम के तापमान में कहीं भी ज्यादा गिरावट नहीं दर्ज की गई है. फिलहाल पचमढ़ी जहां मौसम तेजी से नीचे गिरता है, तापमान में गिरावट आती है वहां का तापमान फिलहाल 11 डिग्री सेल्सियस पर मौजूद है. ग्वालियर और नौगांव में में 12 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 15.8. इंदौर में 17.5. जबलपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस. तापमान दर्ज किया गया. यह तो हुई न्यूनतम तापमान की बात, प्रदेश में अधिकतम तापमान दमोह में दर्ज किया गया 33 डिग्री सेल्सियस, जब की भोपाल में 32.3 डिग्री सेल्सियस. मंडला में 32.6 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 28.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया .मौसम वैज्ञानिक मानकर चल रहे हैं अगले हफ्ते जब बारिश होगी 26 नवंबर से 28 नवंबर के बीच उसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. पूरा प्रदेश ठंड के आगोश में समा जाएगा.


बदलते मौसम की वजह होगा मिधिली चक्रवात
मध्य प्रदेश के मौसम बदलने की सबसे बड़ी वजह होगी बंगाल की खाड़ी में मिधिली चक्रवात. जिसके चलते पूरे उत्तर भारत में असर दिखाई दे सकता है. मौसम विभाग में बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है. 26 से 28 के बीच फिलहाल प्रदेश में बहुत तेज सर्द हवा तो नहीं चल रही, लेकिन माना जा रहा है. अगले चार-पांच दिनों में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल जाएगा. उसके बाद शुरू हो जाएगा दौर तेज ठंड का.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

Rewa

रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

IndiaRewa

Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...