विकास पर्व में 427 कार्यों का 409.67 करोड़ की लागत से भूमिपूजन एवं लोकार्पण प्रस्तावित
(रीवा समाचार)Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

Bhoomipujan and inauguration of 427 works proposed at a cost of 409.67 crores in Vikas Parv

विकास पर्व में 427 कार्यों का 409.67 करोड़ की लागत से भूमिपूजन एवं लोकार्पण प्रस्तावित

Rewa Today Desk : रीवा जिले में विकास पर्व के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 255.38 करोड़ रूपये की लागत के 257 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा विधानसभा क्षेत्र में 20.96 करोड़ रुपए के 43 कार्य, मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में 5.27 करोड़ रुपए के 16 कार्य, गुढ़ विधानसभा में 6.44 करोड़ रुपए के 17 कार्य, त्योंथर विधानसभा में 3.21 करोड़ रुपए के 6 कार्यों, सिरमौर विधानसभा में 9.58 करोड़ रुपए के 69 कार्यों, मनगवां विधानसभा में 8.58 करोड़ रुपए के 52 कार्यों, देवतालाब विधानसभा में 7.92 करोड़ रुपए के 20 कार्यों तथा सेमरिया विधानसभा में 193.42 करोड़ रुपए के 34 कार्यों का भूमिपूजन विकास पर्व के दौरान प्रस्तावित है।जबकि इस दौरान 154.29 करोड़ रुपए की लागत के 170 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। जिनमें रीवा विधानसभा के 102.91 करोड़ रुपए की लागत के 30 कार्य, मऊगंज विधानसभा में 12.1 करोड़ रुपए के चार कार्य, गुढ़ विधानसभा में 8.12 करोड़ रुपए के 19 कार्य, त्योंथर विधानसभा में 7.96 करोड़ रुपए के 19 कार्यों, सिरमौर विधानसभा में 7.89 करोड़ रुपए के 41 कार्यों, मनगवां विधानसभा में 7.73 करोड़ रुपए के 27 कार्यों, देवतालाब विधानसभा में 4.24 करोड़ रुपए के 8 कार्यों तथा सेमरिया विधानसभा में 3.34 करोड़ रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण विकास पर्व के दौरान किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिछिया थाना
Rewa

सिलपरा डैम में फौजी लापता, SDRF की तलाश जारी

Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा...

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...