Rewa Today : रीवा में धीरे-धीरे ठंड पैर पसारने लगी रात का पर 10 के नीचे बना हुआ
Rewa Today : रीवा में धीरे-धीरे ठंड पैर पसारने लगी रात का पर 10 के नीचे बना हुआ
Active NewsMadhya-Pradeshरीवा टुडे

Rewa Today : रीवा में धीरे-धीरे ठंड पैर पसारने लगी रात का पर 10 के नीचे बना हुआ

Cold slowly started spreading in Rewa, the temperature remained below 10 at night.

Rewa Today Desk :पिछले कई दिनों से रीवा में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव तो नजर नहीं आया लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है पिछले तीन-चार दिनों की बात की जाए तो तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है मौसम वैज्ञानिक मानकर चल रहे हैं दिसंबर खत्म होते-होते यह पांच के नीचे जा सकता है इसका मतलब साल का अंत जोरदार ठंड के साथ खत्म होगा.


पिछले दो दिनों में कैसा रहा मौसम शनिवार की बात की जाए तो शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा ,हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा, हवा की दिशा उत्तर से पूर्व की ओर थी. धूप 7:40 पर निकली, सुबह की आद्रता 100 और शाम की आद्रता 22% रही. वही रविवार की बात की जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान थोड़ी गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा. न्यूनतम तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज हुई पारा 8 डिग्री के नीचे आया . 7.4 डिग्री सेल्सियस पर. हवा की गति में भी कुछ तेजी नजर आई 7 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ हवा की दिशा उत्तर पूर्व पर ही बनी रही. धूप 7:20 पर निकली. सुबह की आद्रता 100 और शाम की आद्रता 31% रही.


कैसा रहेगा मौसम आगे आने वाले समय में मौसम वैज्ञानिक मानकर चल रहे हैं आगे आने वाले समय में ठंड की रफ्तार बढ़ सकती है हवा की गति में भी इजाफा होगा दिन के तापमान में गिरावट आएगी सर्द हवाएं चल सकती हैं जिसकी वजह से पारा और नीचे की ओर लुढ़क सकता है. तापमान में गिरावट का सीधा सा अर्थ है, तेज ठंड, वैसे भी रात को टेंपरेचर 7 और 8 के बीच में बना हुआ है. अगर यह 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे गया, तो पूरा जिला, संभाग तेज ठंड के आगोश में समा जाएगा.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...