कलेक्टर ने तीन अधिकारियों को दिया नोटिस
कलेक्टर ने तीन अधिकारियों को दिया नोटिस
rewa todayरीवा टुडे

rewa today :कलेक्टर ने तीन अधिकारियों को दिया नोटिस

Collector gave notice to three officers

Rewa Today Desk :रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित की गई समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर नोटिस दिया गया है।

अधिकारियों को तीन दिवस की समय सीमा में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा का पालन न करने तथा उत्तर संतोषजनक न होने पर मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज महेश पटेल को समय सीमा में जन्म प्रमाण पत्र तथा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने पर नोटिस दिया है। इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना अजय सिंह को भी निर्धारित समय सीमा में मृत्यु प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र जारी न करने पर नोटिस दिया गया है। थाना प्रभारी मनगवां अनूप उइके को आवेदक को मर्ग इंटिमेशन की छायाप्रति समय सीमा में न देने पर नोटिस दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indiaरीवा टुडे

Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
rewa today

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

Rewa Today desk : रीवा के होनहार निशानेबाज यश पाण्डेय ने भोपाल...

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण
रीवा टुडे

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण

Rewa Today Desk : रीवा के बघेल राजवंश के समय बघेलखण्ड के...