कांग्रेस पार्टी के त्योथर के प्रत्याशी रमाशंकर सिंह का भाजपा पर गंभीर आरोप
BJPMadhya-PradeshPoliticsकांग्रेस

Rewa Today : Congress पार्टी के त्योथर के प्रत्याशी रमाशंकर सिंह का BJP पर गंभीर आरोप

Congress party's Teohar candidate Ramashankar Singh makes serious allegations against BJP.

Rewa Today Desk कांग्रेस पार्टी के त्योथर के प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा पर लगाये गम्भीर आरोप, रमाशंकर सिंह का कहना था त्योथर में रूका विकास का पहिया उनके पिता के समय कुछ विकास हुआ था उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक भी विकास नहीं किया

भाजपा ने शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के क्षेत्र में त्यौथर के लिए क्या किया

भारतीय जनता पार्टी के लोग बताएं उन्होंने कितने कॉलेज बनवाऐ, अस्पताल में क्या व्यवस्थाएं करवाई ,कितने कल कारखाने लगा दिए, जहां स्थानीय बच्चे काम कर के दो वक्त की रोजी-रोटी का इंतजाम कर सकें. बातें कोई भी कर सकता है, शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया सिवा जातिवाद की राजनीति के. भारतीय जनता पार्टी ने और कुछ नहीं किया. रमाशंकर सिंह का साफ तौर से कहना था. भाजपा को यहां से जमकर समर्थन मिला था. लेकिन बदले में त्योथर की जनता को क्या मिला, इस बात का जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं है.भाजपा इस समय अपने अन्तरकलह से भी जूझती नजर आ रही है. त्योथर क्षेत्र की जनता देख भी रही है. त्योथर विधानसभा क्षेत्र आज भी अपने विकास की बाट जोह रहा है .पूर्व विधायक स्वर्गीय मेरे पिता रामलखन सिंह ने जो विकास अपने समय में किए हैं. आज भी त्योथर मैं दिखाई पड़ते हैं जो भी विद्यालय पुल और सड़कें आज क्षेत्र मैं दिखाई पड रही है चाहे बरहौ पार का पुल हो चाहे सितलहा का हो चाहे त्योथर जैसे नगर में कन्या विद्यालय का निर्माण कार्य रहा हो. आप सब के सामने है. यदि त्योथर की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया तो निश्चित रूप से कांग्रेस इस क्षेत्र को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगी.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...