Devraj Singh, former MP, made Congress General Secretary
(रीवा समाचार)Madhya-PradeshPoliticsRewaकांग्रेसरीवा टुडे

Rewa Today : देवराज सिंह पूर्व सांसद को कांग्रेस ने बनाया महामंत्री

Devraj Singh, former MP, made Congress General Secretary

Rewa Today Desk : देवराज ने कहा प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन दिनों प्रदेश के उन कार्यकर्ताओं पर नजर डाल रही है. जिन्हें टिकट नहीं मिला, जिनका क्षेत्र में व्यापक जनाधार है. उचित जिम्मेदारी देकर उन्हें सक्रिय कर रही है. उन्ही में से एक नाम है देवराज सिंह पटेल का, रीवा जिले के पूर्व सांसद देवराज को कांग्रेस ने आज महामंत्री बनाकर जिले में सक्रिय कर दिया.

देवराज का कहना है, प्रदेश में इन दिनों परिवर्तन की बयार चल रही है. मध्य प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के 20 साल के शासन से उब रही है, पिछले बार भी प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया था. लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग हर हालत में सत्ता चाहते थे, उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं, उन्होंने चोर दरवाजे से एंट्री करके प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार को गिरने का काम किया. जिसके चलते प्रदेश की जनता इस बार पूरी तरीके से तय कर चुकी है .

इतनी ज्यादा तादाद में कांग्रेस के विधायक बना दो किसी भी हालत में भाजपाई किसी भी विधायक को खरीद न पाए. महामंत्री बनने के बाद कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल ने कई क्षेत्रों का दौरा किया, कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने की बात कहते हुए जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की. कांग्रेस इन दिनों अपने पुराने कार्यकर्ताओं को तेजी से सक्रिय कर रही है. फिलहाल कांग्रेस ने जिले में असंतोष को पूरी तरीके से थाम लियाहै. माना जा सकता है इस बार जिले की 6 सीट और मऊगंज की दो सीटों को मिलाकर मुकाबला रोमांचक हो सकता है. जीत हार का फैसला तो जनता को ही करना है. सबको इंतजार रहेगा 17 नवंबर का और 3 दिसंबर का.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...