Saturday , 12 September 2026
    रीवा की 22 मस्जिदों में होगी ईद उल फितर की नमाज
    Rewa

    रीवा की 22 मस्जिदों में होगी ईद उल फितर की नमाज

    Eid ul Fitr prayers will be held in 22 mosques of Rewa

    जाने कब कहां किसी मस्जिद में होगी नमाज


    रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार अलविदा जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ईद उल फितर की तैयारी में जुट गया है इस समय बाजार में रौनक ही रौनक नजर आ रही है सर्वाधिक भीड़ सेवइयां टोपिया कुर्ते पजामे जूते चप्पल कपड़े की दुकान में नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर शरण फिलहाल तस्वीर कमेटी ने भी ईद उल फितर की नमाज की तैयारी पूरी कर ली है नमाज का समय भी तय कर दिया गया है.


    कब कहां होगी नमाज


    कमेटी के फैसले के अनुसार ईद उल फितर की नमाज सुबह 8:00 बजे मुख्य ईदगाह घोघर रीवा और शाही ईदगाह बिछिया में अदा की जाएगी.


    सुबह 8:15 में जामा मस्जिद दराशाह तकिया बिछिया, जामा मस्जिद शफीक हमीदिया कॉलोनी ढेकहा, जामा मस्जिद रिसालदार घोघर, जामा मस्जिद डढियन टोला घोघर, जामा मस्जिद अल्लाहरक्खू चिकन टोला, जामा मस्जिद यासीन कटरा, निजामीय मस्जिद खुटेही, जामा मस्जिद बड़ी बोल छड़ी बिछिया में अदा की जाएगी.


    8:30 पर जमा मस्जिद मौलवी साहब घोघर, जामा मस्जिद अब्दुल हाफिज बोदाबाग, जामा मस्जिद तुर्कान निपानिया में अदा की जाएगी. सुबह 8:45 पर जामा मस्जिद छोटी दरगाह शरीफ, जामा मस्जिद मन्नना मलियान टोला, नूरानी जामा मस्जिद बाणसागर कॉलोनी में अदा की जाएगी.


    सुबह 9:00 जामा मस्जिद बड़ी दरगाह शरीफ, जामा मस्जिद कुदरत बाणसागर कॉलोनी, जामा मस्जिद तुर्कान घोघर, जामा मस्जिद रजा धोबिया टंकी, जामा मस्जिद बगीचा वाली घोघर में अदा की जाएगी. सुबह 10:00 बजे केंद्रीय जेल मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी.


    29 रमजान यानी 30 मार्च इतवार को अगर चांद दिख गया तो 31 मार्च को ईद उल फितर मनाई जाएगी. चांद ना दिखने की सूरत में 1 अप्रैल मंगलवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी.

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...