Madhya-PradeshRewa

Rewa News: परेशान हुए विंध्य वासी,रीवा एयरपोर्ट पर लगा ग्रहण,लोकार्पण के 17 दिन बाद भी नहीं हुआ शुरू

Vindhya residents are worried, Rewa airport is under eclipse

Rewa News Airport Update: सीएम ने 999 रुपए में रीवा से भोपाल की हवाई यात्रा कराने का वादा किया था डिप्टी सीएम ने कहा था 5 अगस्त से उड़ानें शुरू होंगी,लेकिन वादा पूरा होने में थोड़ा समय लगेगा अनुबंधित कंपनी कह रही है,कि वह दैनिक उड़ान की सुविधा देने में असमर्थ है और विमान उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं है,एयरपोर्ट अथॉरिटी कंपनी से नियमित उड़ान शुरू कराने पर अड़ी है।

अब विमान मिलने के बाद ही सेवाएं नियमित रूप से शुरू होंगी मालूम हो कि 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया था। मुख्य कार्यक्रम रीवा में आयोजित किया गया था, इस कार्यक्रम में डॉ मोहन यादव शामिल हुए थे,सीएम ने उद्घाटन के मौके पर घोषणा की थी कि विंध्य के लोगों को एक माह के लिए 999 रुपए में रीवा से भोपाल की हवाई यात्रा कराई जाएगी।

सीएम की घोषणा के बाद विंध्य के लोग नियमित हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे उम्मीद थी कि समय सारणी की अनुमति मिलने के बाद 5 नवंबर से नियमित उड़ानें शुरू हो जाएंगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ है, रीवा एयरपोर्ट से भोपाल के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की जानी है। पीएम ने फ्लाई बग कंपनी के 19 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर भोपाल के लिए रवाना किया था।

इस कंपनी के विमान को नियमित सेवाएं देनी हैं। राज्य एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रोजाना हवाई सेवा के लिए विमानों की मांग की है। इस पर कंपनी टालमटोल कर रही है, जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी जीत की जिद पर अड़ी है। संभव है कि जीत पूरी होने और नियमित उड़ान सुविधा शुरू होने में 15 से 20 दिन का समय लग जाए।

इसके चलते बाद के लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि डिग फ्लाई सप्ताह में सिर्फ तीन दिन सेवाएं देने की बात कह रही है। हम रोजाना उड़ान के लिए विमानों की मांग कर रहे हैं। नियमित उड़ान शुरू होने में 10 से 15 दिन और लगेंगे। उम्मीद है कि 20 से 25 नवंबर के बीच रोजाना हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...