Monday , 7 September 2026
    मशहूर कलाकार अनूप जलोटा 2 को रीवा में भारत मिलाप में देंगे प्रस्तुति
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    Rewa today :मशहूर कलाकार अनूप जलोटा 2 को रीवा में भारत मिलाप में देंगे प्रस्तुति

    Famous artist Anup Jalota will perform 2 at Bharat Milap in Rewa.

    Rewa Today Desk :रीवा के नवनिर्मित सिविल लाइन पार्क में मशहूर कलाकार अनूप जलोटा 2 तारीख को अपनी संगीत में भजन की प्रस्तुति देंगे. नगर विजय दशमी उत्सव समिति रीवा के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम में समिति तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है. नगर विजय दशमी उत्सव समिति दशहरे के कार्यक्रम के बाद भारत मिलाप का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर किया जाता है.

    यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. सिविल लाइन पार्क में शाम 6:00 बजे से अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे. तमाम भक्त जनों के बैठने के लिए बेहतर तैयारी नगर विजय दशमी उत्सव समिति कर रही है. भारत मिलाप बेहतर तरीके से हो इसके लिए समिति के संस्थापक संरक्षक सियाराम गुप्ता अध्यक्ष प्रकाश तरणी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया है. यह कार्यक्रम 2 नवंबर गुरुवार को संपन्न होगा. आचार संहिता का पालन करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है. अलग-अलग बैठक व्यवस्था के साथ वृहद स्तर पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है. ताकि आने जाने वालों को दिक्कत ना हो. कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से शुरू हो जाएगा .भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा अपने भक्ति में भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुक्त करेंगे कमेटी चाहती है. रीवा शहर के तमाम लोग इस मौके पर सिविल लाइन पार्क में मौजूद रहे. अनूप जलोटा की नाइट को यादगार बनाने के लिए जहां पर अनूप जलोटा संगीत में भजन की प्रस्तुति देने वाले हैं.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...