Wednesday , 5 August 2026
    For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
    Madhya-Pradesh

    रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

    For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.

    Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो गया है, इसके नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के कई दिग्गज एक मंच पर नजर आए।” मीडिया की नई टीम का आगाज बेहद भव्य तरीके से हुआ। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित मौजूद पत्रकारों को पद की शपथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा ने दिलाई। सभी सदस्यों ने एक सुर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मर्यादा को अक्षुण्ण रखने और निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए समाज और जनता की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया।” इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए रीवा और विंध्य क्षेत्र के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई वरिष्ठ भी शामिल हुए। मुख्यातिथि राजेंद्र शर्मा ने नई टीम का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, आज के डिजिटल दौर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। आज चौथे स्तंभ से आम आदमी को बहुत सी उम्मीदें हैं, मुझे उम्मीद है रीवा का इलेक्ट्रॉनिक प्रेस क्लब आम आदमी की उम्मीद पर खरा उतरेगा। दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार रीवा ऑफिस के संपादक राकेश मिश्रा ने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए कहा।


    यह बने पदाधिकारी


    इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष पद पर एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी को चुना गया, उपाध्यक्ष पद बंसल टीवी के अभिषेक तिवारी, विस्तार टीवी के विवेक तिवारी, आईएनच हरिभूमि के दिनेश दहिया TV9 के सादाब सिद्दीकी चुने गए, महासचिव विंध्या टाइम्स के अमित मिश्रा सचिव टीवी 27 के संतोष श्रीवास्तव, गोविंद सिंह चुने गए, सह सचिव राज एक्सप्रेस के विकास सिंह, विस्तार टीवी के आशुतोष सिंह। और कोषाध्यक्ष पद पर शमीम सौदागर का चयन किया गया है। बैठक के दौरान पत्रकारों की समस्या को लेकर चर्चा हुई और उनको दूर करने के लिए एक मत होकर काम करने की बात कही गई। आज का दौर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का दौर है। हर आदमी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की बात को गंभीरता से लेता है, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिम्मेदारी बेहद खास हो जाती है। जनता तक सही बात पहुंचाना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का लक्ष्य होता है, जिसमें तमाम तरीके की दिक्कतें आती हैं, सब मिल बैठकर आने वाली समस्याओं का बेहतर तरीके से हल खोजेंगे।


    यह रहे मौजूद

    इस मौके पर पत्रकार आशीष वर्मा, राकेश शुक्ला, अनिल तिवारी, सुमित कुशवाहा, संजीव निगम, मनीष दाहिया, टीपी सिंह, संजीव पाठक, गिरीश, राजेश, अविनाश तिवारी रहीम खान, सिद्दीक खान, दैनिक भास्कर अफजल आफताब, पत्रिका रंजीव गुप्ता, दैनिक जागरण निक्की वर्मा, स्टार समाचार संदीप जड़िया,सहित तमाम इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार साथी शामिल रहे।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    %s Comment

    • मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
      कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
      नाम – रवि खवसे
      शहर – मुलताई
      जिला – बैतूल
      राज्य – मध्यप्रदेश

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles