Saturday , 12 September 2026
    राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन किया
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन किया

    Governor Mangubhai Patel inaugurated the new building of the Medical College

    Rewa Today Desk :राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में 66.80 करोड़ रुपए से निर्मित अकादमिक भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।
    श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह अवसर पर सर्व सुविधायुक्त नवनिर्मित अकादमिक भवन का राज्यपाल ने विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया। उन्होंने फीता काटकर भवन को लोकार्पित करते हुए कांफ्रेंस हाल का भ्रमण भी किया तथा अकादमिक भवन में बनाए गए लेक्चर हाल, अध्ययन कक्ष तथा छात्रावास आदि के विषय में जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, सांसद जनार्दन मिश्र उपस्थित रहे।


    उल्लेखनीय है कि श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में 66.80 करोड़ रुपए की लागत से प्रशासनिक भवन सहित सौ सीटेड इन्टर्न कन्या छात्रावास, सौ सीटेड इन्टर्न बालक छात्रावास तथा 250 सीटेड यूजी कन्या छात्रावास का निर्माण कराया गया है। अकादमिक भवन के बन जाने से यहाँ अध्ययनरत छात्रों को अध्ययन की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही सर्व सुविधायुक्त छात्रावास भवनों के बन जाने से छात्र-छात्राओं के रहने की उत्तम सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी, डीआईजी मिथिलेश शुक्ल, प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, डीन श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय डॉ मनोज इंदुरकर सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...