Sunday , 13 September 2026
    Historic start of Tourism Conclave: Investment proposals worth Rs 3000 crore
    Rewa

    Rewa Today : 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

    Historic start of Tourism Conclave: Investment proposals worth Rs 3000 crore

    Rewa Today Desk | रीवा | कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव 2025 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इस आयोजन से विन्ध्य क्षेत्र में पर्यटन के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कॉन्क्लेव में 3000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो क्षेत्र में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाओं को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “पिछले वर्ष इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे और इस बार पर्यटन क्षेत्र में 3000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव आना बड़ी उपलब्धि है। इससे रीवा और शहडोल संभाग में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।” उन्होंने मध्यप्रदेश को देश में सर्वाधिक पर्यटकों का पसंदीदा राज्य बताया और कहा कि राज्य के वन्य जीवन, ऐतिहासिक धरोहरें और धार्मिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

    कॉन्क्लेव में पीएमश्री टूरिज्म एयर बुकिंग पोर्टल और होमस्टे ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। साथ ही फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट शहडोल का लोकार्पण और चित्रकूट घाट विकास कार्य की आधारशिला वर्चुअली रखी गई।

    उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि “कॉन्क्लेव से पर्यटन क्षेत्र में क्रांति आएगी। रीवा से जल्द ही इंदौर और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे पर्यटन और निवेश को नया बल मिलेगा।”

    नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि “डेढ़ साल में प्रदेश ने निवेश के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।” प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने विन्ध्य को “तानसेन और बाणभट्ट की धरती” बताते हुए क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक समृद्धि पर प्रकाश डाला।

    पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, ललित ग्रुप की जोशना सिंह सूरी, अभिनेत्री शंविका सिंह और निवेशक महेंद्र सिंह ने भी अपने विचार साझा किए।

    कॉन्क्लेव में अतिथियों का स्वागत पारंपरिक चंदेरी अंगवस्त्र और सुपाड़ी की कलाकृति से किया गया। आयोजन में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने पर्यटन नीति की जानकारी दी। डॉ. इलैयाराजा टी (प्रबंध संचालक, पर्यटन निगम) ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

    इस अवसर पर कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कॉन्क्लेव में सांसद गणेश सिंह, जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटन व्यवसायी और निवेशक उपस्थित रहे।


    Written by
    Akanksha Tiwari

    Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...