Saturday , 7 November 2026
    जनता के हितों की गारंटी के साथ स्मार्ट विज़न के साथ ही काम करूँगा : प्रखर
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    REWA TODAY :जनता के हितों की गारंटी के साथ स्मार्ट विज़न के साथ ही काम करूँगा : प्रखर

    I will work only with smart vision while guaranteeing the interests of the public: Prakhar

    Rewa Today Desk :गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के युवा प्रत्याशी प्रखर प्रताप सिंह का जनसंपर्क दौरा लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रखर का कहना है आम आदमी पार्टी जनता के हितों की गारंटी के साथ मैदान में उतरी है। इन्हें पूर्ण करने के लिए वे कटिबद्ध हैं।

    इस इलाके का किया दौरा
    जन संपर्क अभियान में आम आदमी पार्टी के युवा नेता प्रखर प्रताप सिंह ने अपने दौरे के दौरान कौआधान ,ग्राम चंदेहरि – गुढ़ के सभी वार्डों , महदेवन टोला, मार्केट एरिया के मतदाताओं से मुलाकात की , आम आदमी पार्टी की नीतियों और अपने विजन को गुढ़ की जनता से साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशिर्वाद मुझे मिला तो गुढ़ क्षेत्र की जनता की हर समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या होगी। किसी भी जरूरत में हर क्षण साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सबको समान शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है |
    आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के साथ यह रहे मौजूद
    राजेंद्र त्रिपाठी , अजय सिंह ,श्रीनिवास पटेल ,राशिद मंसूरी , पियूष त्रिपाठी ,राकेश त्रिपाठी ,राम मणि गुप्ता ,बल्लू गुप्ता,रामगोपाल शर्मा, रामानंद शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जन शामिल रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...