जिले में दो दिनों से हल्की बारिश का दौर - फसलों को होगा लाभ
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :जिले में दो दिनों से हल्की बारिश का दौर – फसलों को होगा लाभ

Light rain in the district for two days - crops will benefit

Rewa Today Desk :जिले में पिछले दो दिनों से हल्की बारिश हो रही है। जिले में 6 जनवरी को 5.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। सभी तहसीलों में वर्षा हो रही है। तहसील हुजूर में 4.2 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 1.5 मिमी, गुढ़ में 3 मिमी, सिरमौर में 8.2 मिमी, त्योंथर में 2 मिमी, मऊगंज में 10.8 मिमी, हनुमना में 6 मिमी, सेमरिया में 5 मिमी, मनगवां में 8 मिमी, जवा में 5 मिमी तथा नईगढ़ी में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्षा से गेंहू और चने की फसल को अच्छा लाभ होगा।

इन फसलों की बढ़वार अच्छी होगी। दलहनी और तिलहनी फसलों को वर्षा से कुछ हानि हो सकती है। सरसों, मसूर, अरहर आदि के फूल झड़ सकते हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। इससे फसलों में पाले का भी प्रकोप हो सकता है। वर्षा से सब्जियों की फसल को भी फायदा होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिछिया थाना
Rewa

सिलपरा डैम में फौजी लापता, SDRF की तलाश जारी

Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा...

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...