रिटर्निंग आफीसरों की सहायता के लिए मास्टर ट्रेनर तैनात काउंटिंग की तैयारियां जोरों पर
CollectorMadhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :रिटर्निंग आफीसरों की सहायता के लिए मास्टर ट्रेनर तैनात काउंटिंग की तैयारियां जोरों पर

Master trainers deployed to assist returning officers; preparations for counting in full swing

Rewa Today Desk :विधानसभा चुनाव में रीवा तथा मऊगंज जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना तीन दिसम्बर को शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा में की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतगणना कार्य में सहयोग के लिए रिटर्निंग आफीसरों के साथ मास्टर ट्रेनर तैनात किए हैं। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 68 सिरमौर के लिए डॉ सुनील कुमार सोंधिया तथा डॉ नित्यानंद चौधरी एवं विधानसभा क्षेत्र सेमरिया 69 के लिए डॉ सीएम मिश्र एवं डॉ उपेन्द्र पाण्डेय को तैनात किया गया है। विधानसभा क्षेत्र त्योंथर 70 के लिए डॉ दीपेन्द्र तिवारी तथा डॉ रणधीर सिंह एवं विधानसभा क्षेत्र मऊगंज 71 के लिए डॉ विवेक कुमार पटेल तथा डॉ अनवर खान को तैनात किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र देवतालाब 72 के लिए डॉ रामनिवास पटेल एवं डॉ रजनीश त्रिपाठी तथा विधानसभा क्षेत्र मनगवां 73 के लिए डॉ नागेश त्रिपाठी एवं डॉ रामायण प्रसाद पटेल को तैनात किया गया है। विधानसभा क्षेत्र रीवा 74 के लिए डॉ संजय शंकर मिश्रा तथा डॉ मनीष शुक्ला एवं विधानसभा क्षेत्र गुढ़ के लिए डॉ बीएन सिंह एवं डॉ जयरामदास प्रजापति को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनात किया गया है। मास्टर ट्रेनर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुसार रिटर्निंग आफीसरों को मतगणना संबंधी प्रशिक्षण में सहयोग करेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...