फ्लाइंग स्क्वॉड के द्वारा जब्त सामग्री और राशि रिलीज की गई
Madhya-PradeshRewarewa todayमऊगंजरीवा टुडे

rewa today :flying squad के द्वारा जब्त सामग्री और राशि रिलीज की गई

Material and amount seized by Flying Squad released

Rewa Today Desk :रीवा विधानसभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में फ्लाइंग स्क्वाड दल द्वारा जाँच के दौरान तीन अलग-अलग व्यक्तियों से नकद राशि तथा सामग्री जब्त की गई। जब्त सामग्री को सील बंद करके जिला कोषालय में जमा कराया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण डॉ सौरभ सोनवणे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक में इन प्रकरणों पर विचार किया गया।

विचार के उपरांत समिति ने 90 हजार रुपए की नकद राशि तथा जब्त सामग्री को रिलीज करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार गिरधारीलाल से जब्त 90 हजार रुपए राशि के संबंध में उपयुक्त अभिलेख प्रस्तुत करने पर रिलीज कर दी गई है। विनोद कुमार भुजवा निवासी बढ़ौरा जिला सीधी से पिकप वाहन से जब्त किए गए 600 कम्बल भी समिति द्वारा रिलीज कर दिए गए हैं। श्री भुजवा द्वारा समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर कंबलों के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। समिति द्वारा श्री प्रशांत वर्मा से जब्त किए गए दो लाख 10 हजार रुपए के आभूषण भी रिलीज कर दिए गए हैं। श्री वर्मा द्वारा आभूषणों के संबंध में अभिलेख प्रस्तुत किए गए थे। अभिलेखों के परीक्षण के बाद संतुष्ट होने पर समिति ने आभूषण रिलीज करने के आदेश दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

मऊगंज

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर मऊगंज।...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...