Wednesday , 9 September 2026
    मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सही रीवा में 12.5 मिलीमीटर हुई वर्षा 2 दिसंबर को भी होगी बारिश
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सही रीवा में 12.5 मिलीमीटर हुई वर्षा 2 दिसंबर को भी होगी बारिश

    Rewa received 12.5 mm rainfall, it will rain on December 2 also

    Rewa Today Desk :इन दिनों मौसम विभाग की भविष्यवाणी काफी सही साबित हो रही है. मौसम विभाग ने कहा था, नवंबर के अंतिम दिनों में रीवा जिले का मौसम खराब होगा ,उसकी भविष्यवाणी पूरी तरीके से सही साबित हुई .रीवा में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग का कहना है कल भी हो सकती है बारिश.


    आज कैसा रहा मौसम मौसम विभाग की माने तो आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा. वह न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, हवा की गति 09 किलोमीटर प्रति घंटे रही. हवा की दिशा की बात की जाए तो हवा उत्तर पूर्व की ओर चली. सुबह की आद्रता 100 और शाम की आद्रता 78 प्रतिशत रही. रीवा जिले की बारिश की बात की जाए तो सुबह 8:00 बजे तक नईगढ़ी में 10, हुजूर में 9.5 ,रीवा शहर में 7.2, मऊगंज में 7, गुढ़ में 5, मंनगवा में 5, त्यौथर में 5, रायपुर में 4.2, हनुमान में 4, जवा में 2, सिरमौर में 1, सेमरिया में 1, मिलीमीटर वर्षा हुई. रीवा में 12.5 मिली मीटर बारिश हुई.

    2 तारीख का कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो 2 दिसंबर को तेज बारिश हो सकती है, उसके बाद मौसम धीरे-धीरे बदलेगा, 3 तारीख के बाद आसमान से बादल छटाने लगेंगे, तेज ठंड का दौर जारी हो जाएगा, रात का तापमान तेजी से गिरेगा, दिन के तापमान में भी परिवर्तन आएगा. माना जा सकता है दिसंबर का पहला हफ्ता खत्म होते-होते तेज ठंड पड़ने लगेगी.
    मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार की रिपोर्ट

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...