Saturday , 28 November 2026
    CollectorPoliticsRewa

    Rewa Today : MG मोटर्स-JSW के उद्यम की शुरुआत, उन्नत इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन करेंगे

    Rewa Today : MG Motors-JSW venture started, will produce advanced electric vehicles

    Rewa Today Desk : निर्माता कंपनी एसएआईसी के स्वामित्व वाली एमजी मोटर्स इंडिया ने बुधवार को अपने संयुक्त उद्यम की शुरुआत की। इसका नाम जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया लिमिटेड होगा। संयुक्त उद्यम की संचालन समिति के सदस्य पार्थ जिंदल ने इस ब्रांड का अनावरण किया।

     एमजी मोटर इंडिया में जेएसडब्ल्यू समूह की 35% हिस्सेदारी रहेगी। यह संयुक्त उद्यम भारतीय ऑटो क्षेत्र में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल कारों का उत्पादन करेगा। हर तीन से चार महीने में एक नई डिजाइन वाली कार लॉन्च करना इस नए संयुक्त उद्यम का लक्ष्य है। संयुक्त उद्यम ने इसी वर्ष दो नई कारें लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।

    यह स्पोर्ट्स लग्जरी कार सेगमेंट में कंपनी की प्रीमियम पेशकश है। भारत इस मामले में दुनिया की बराबरी कर लेगा। जेएसडब्ल्यू और एमजी मोटर इंडिया मिलकर सबसे उन्नत आधुनिक ईवी का उत्पादन करेंगे। हम भारत में वाहनों का निर्माण करेंगे। एमजी की तकनीक और जेएसडब्ल्यू समूह की क्षमता के साथ हम चार्जिंग सिस्टम भी बना रहे हैं। इसके साथ ही हमारा संयुक्त उद्यम प्रीमियम वाहन कैटेगरी में प्रवेश करने की योजना बना रहा है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Agniveer recruitment rally begins in Rewa today
    Rewa

    रीवा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू

    3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट रीवा। भारतीय थल सेना...

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...