Wednesday , 9 September 2026
    Collectorat-Rewa-Today
    Collectorat Rewa
    Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    MP Election : तीसरे दिन कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए

    A total of 8 nomination papers were filed on the third day

    रीवा जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों तथा मऊगंज जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन कुल 8 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

    Rewa Today Desk : विधानसभा क्षेत्र रीवा में एक, विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में तीन, विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में एक, त्योंथर में दो तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र मनगवां तथा विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में अब तक एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।

    Collactrate-Rewa-Today


    इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी की गई। नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन 25 अक्टूबर को कुल 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र रीवा से श्री रामकुमार सोनी ने बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सिरमौर से श्री रामगरीब कोल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।

    इसी विधानसभा क्षेत्र से श्री लक्ष्मण तिवारी समाजवादी पार्टी तथा श्री दिव्यराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दुबारा नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया से श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब से श्री रामयज्ञ सोंधिया ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। विधानसभा क्षेत्र त्योंथर से श्री रमाशंकर सिंह ने इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा श्री पुष्पराज पाल ने राष्ट्रीय बहुजन शक्ति दल के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम समय सीमा 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...