Madhya-Pradesh

MP weather: MP के इन जिलों में हाड़ कपाने वाली ठंड की इस दिन एंट्री, रीवा – इंदौर पंचमढ़ी का डगमगाया पारा, जानिए मौसम विभाग के संकेत

MP weather: पहाड़ों में उत्तर-पूर्वी हवाओं और जेट स्ट्रीम के कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश में ठंड का असर है। भोपाल और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। भोपाल की रातें पिछले साल से ज्यादा ठंडी हैं। वहीं, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ेगा।

पचमढ़ी में दिन और रात दोनों ही सबसे ज्यादा ठंडे हैं। नवंबर महीने में यहां की रातें सबसे ठंडी रही हैं। शुक्रवार-शनिवार की रात यहां पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में तापमान 12.6 डिग्री पिछले साल 14 नवंबर को भोपाल में रात का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था। यह रात नवंबर की सबसे ठंडी रात थी, जबकि इस बार शुक्रवार-शनिवार की रात पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी भोपाल में नवंबर का महीना पिछले साल से ज्यादा ठंडा है।

जबलपुर में भी तापमान सामान्य से कम

भोपाल के अलावा जबलपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम है। यहां तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में पारा 15 डिग्री या उससे ज्यादा है।

20 नवंबर तक ठंड का ऐसा ही दौर

मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर तक प्रदेश में ठंड का दौर जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी ठंड बढ़ेगी, जबकि पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। इसका कारण उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर कम होना है। वहीं, पहाड़ों में जेट स्ट्रीम बह रही है। ये हवाएं प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी आ रही हैं। इसके चलते शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जो अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

सुबह कोहरे के साथ ठंड

रात के तापमान में गिरावट और सुबह को ठंड का असर रहने के साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। पिछले 3 दिनों से भोपाल समेत कई जिलों में सुबह 8 बजे तक कोहरा देखने को मिल रहा है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है

10 सालों से एक जैसा मौसम MP Weather

नवंबर में भी पिछले 10 सालों जैसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दिन गर्म और रातें ठंडी हैं। हालांकि, 15-16 नवंबर से पारे में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 20 से 25 नवंबर के बीच कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है।

पचमढ़ी समेत 16 शहरों में गिरा पारा

इससे पहले शुक्रवार-शनिवार की रात प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पचमढ़ी में 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। मंडला में 10.5 डिग्री, शहडोल में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.2 डिग्री, बालाघाट में 12.1 डिग्री, नौगांव में 12.3 डिग्री, टीकमगढ़ में 12.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इसी तरह बैतूल में 12.5 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री, राजगढ़ में 13.4 डिग्री, रीवा-रायसेन में 13.5 डिग्री, खंडवा में 14 डिग्री और खरगोन में 14.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 12.6 डिग्री, इंदौर में 15.7 डिग्री, ग्वालियर में 15.3 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री और जबलपुर में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।शनिवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

Written by
Akanksha Tiwari

Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
IndiaMadhya-Pradesh

रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
IndiaMadhya-Pradesh

रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
Madhya-Pradesh

शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...