Sunday , 13 September 2026
    मतदान कर्मी TRS कालेज में कर सकते हैं डाक मतपत्र से मतदान
    CollectorRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :मतदान कर्मी TRS कालेज में कर सकते हैं डाक मतपत्र से मतदान

    Polling personnel can vote through postal ballot in TRS College

    Rewa Today desk :रीवा विधानसभा निर्वाचन में तैनात मतदान दल के सभी सदस्यों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी गई है। इन सभी से निर्धारित प्रपत्र 12 में आवेदन भरवाकर ईडीसी के साथ डाक मतपत्र की सुविधा दी जा रही है। मतदान कर्मियों का डाक मतपत्र से मतदान 10 नवम्बर तक टीआरएस कालेज रीवा में कराया जा रहा है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि डाक मतपत्र से मतदान के लिए विधानसभावार अलग-अलग कक्षों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। डाक मतपत्र से मतदान के संबंध में मार्गदर्शन एवं जानकारी देने के लिए मतदान कक्ष के बाहर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इसमें तैनात कर्मचारी मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारियाँ दे रहे हैं।

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टीआरएस कालेज में कक्ष क्रमांक 17 में विधानसभा क्षेत्र सिरमौर, 18 में सेमरिया, 21 में त्योंथर, 22 में मऊगंज, 23 में देवतालाब, 27 में मनगवां विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कराया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र रीवा के लिए कक्ष क्रमांक 7, 8 एवं 9 निर्धारित किए गए हैं। कक्ष क्रमांक 26 में विधानसभा क्षेत्र गुढ़ तथा अन्य जिलों के लिए कक्ष क्रमांक 25 में मतदान केन्द्रों की व्यवस्था की गई है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...