समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन आज से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बनाए गए 69 केन्द्र
CollectorMadhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन आज से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बनाए गए 69 केन्द्र

69 centers created in the district for purchasing paddy at support price

Rewa Today Desk :किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन एक दिसम्बर से किया जाएगा। धान उपार्जन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। किसानों से शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य एफएक्यू धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड ए के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की जाएगी। धान की खरीद सहकारी समितियों द्वारा की जा रही है। इसके लिए गोदाम स्तर पर 69 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।


इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले में 71877 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया है। इनसे धान खरीदी के लिए तहसील गुढ़ में बदवार, भैरवबाबा वेयर हाउस क्रमांक 29, रविशंकर चौरसिया वेयर हाउस दुआरी में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। तहसील जवा में वेयरहाउस डभौरा, अतरैला, बरहुला, कोनी, अकौरी, जवा तथा वेयरहाउस डभौरा 23 में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। तहसील त्योंथर में ढखरा, त्योंथर, सोहर्वा, बरहा, त्रिवेदी वेयरहाउस लाद, वेयरहाउस मटियारी, पड़री, सोहागी, नौवस्ता, रायपुर सोनौरी, चन्द्रपुर, अमिलिया, परसिया, शांति वेयर हाउस चंदई, सोनौरी, शुभ वेयर हाउस सहलोलवा तथा मॉगी में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।

तहसील मनगवां में कैप्टन वेयरहाउस मनगवां, कंदैला, सान्वी वेयरहाउस गढ़, संध्या वेयरहाउस, सुदर्शन वेयरहाउस रघुराजगढ़, नयागांव, जेके वेयरहाउस दुअरा, शिव वेयरहाउस गंगेव काकर वेयरहाउस बांस में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर कर्चुलियान तहसील में गायत्री वेयरहाउस महसुआ, व्यौहरा तथा मनिकवार में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। सेमरिया तहसील में शुभ वेयरहाउस खपटिहा, सतगुरू वेयरहाउस भमरा, कल्पना वेयर हाउस सेमरिया, बसामन मामा वेयर हाउस पुरवा, सदगुरू वेयरहाउस तिघरा, गुणवंती वेयरहाउस शाहपुर तथा विन्ध्यांचल वेयरहाउस गोदहा में खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। तहसील सिरमौर में कृष्णा वेयरहाउस खैरहन, अंकिता वेयरहाउस क्योटी, इंदर वेयरहाउस देवास, काकर वेयरहाउस हिनौती, मालती वेयरहाउस हटवा तथा महेश वेयरहाउस तिलखन को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। तहसील हुजूर रीवा में लक्ष्मी एग्रो ग्राम धौचट, जय भारत वेयरहाउस चोरहटा, विन्ध्या सीड्स अनंतपुर, शिवम वेयरहाउस भुंडहा, लक्ष्मी एग्रो सर्विस बांसा, ओम सांई वेयरहाउस बांसा, सूर्या वेयरहाउस बांसा, पीतांबरा वेयरहाउस मड़वा, माँ भगवती वेयरहाउस लक्ष्मणपुर, कछवाह वेयरहाउस बहुरीबांध, बृजनंदन वेयरहाउस बम्हौरी, ओम वेयरहाउस सुमेदा, कस्तूरी ट्रेडर्स पहड़िया तथा माँ गौरी वेयर हाउस टीकर में खरीदी केद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी तथा जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक को सभी खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन के लिए आवश्यक व्यस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...