जारी हुआ धर्मपरिवार का कार्यक्रम कैलेण्डर सौपी गई जिम्मेदारियॉ
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :जारी हुआ धर्मपरिवार का कार्यक्रम कैलेण्डर सौपी गई जिम्मेदारियॉ

Religious family program calendar released, responsibilities assigned

Rewa Today Desk :पारिवारिक दायित्वों, समय के अभाव के चलते समूचे वर्ष भर होने वाले धार्मिक उत्सवों को एक शाखा द्वारा मानाया जाना पूरी तरह से संभव नहीं हो पाता है और कोई ना कोई कमी रह जाती है, इसलिये हिन्दू उत्सव समिति धर्मपरिवार की सभी शाखायें मिलजुलकर आपसी तालमेल बनाकर अपने उद्देश्यों के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करेगी। इस आशय को लेकर धर्मपरिवार के संस्थापक आजीवन संरक्षक नारायण डिगवानी ने 2024 का वार्षिक कैलेण्डर जारी किया है, जिसमे सभी शाखाओं को जिम्मेदारियॉ सौपी गई हैं, जिनको वो अपने संसाधनों एवं परिकल्पना से स्वतंत्र रूप से संपादित करेंगी। साथ ही एक दूसरे की गरिमा का ख्याल रखेंगी।

किस तरीके के होंगे आयोजन किसकी रहेगी प्रमुख भूमिका
धार्मिक उत्सव मनाने वरिष्ठ शाखा मकर संक्रांति, शिवरात्रि, स्वतंत्रता दिवस, नवदुर्गा गरवा, श्री राम धर्म विजय शोभा यात्रा मे सहभागिता करेगी। युवा शाखा रामनवमी, होली, गणेशोत्सव, दीपोत्सव का दायित्व संभागलेगी। महिला शाखा को बसंत पंचमी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी मनाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
इसके अलावा वर्ष भर महापुरूषों की जयंतियों के साथ सामाजिक सांस्कृतिक, रचनात्मक कार्यों मे स्वैच्छिक अभिरूचि का परिचय शाखा पदाधिकारी दे सकते हैं। सभी शाखायें आपस मे सहयोग और भाईचारे के साथ कार्य करेगी, धर्मपरिवार नगर मे धार्मिक उत्सवों की परम्परा को जारी रखना चाहता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...