Rewa: A free health camp was successfully organized in Govindgarh; health check-ups were conducted for the public, and several important tests—including for HIV—were performed.
Rewa: A free health camp was successfully organized in Govindgarh; health check-ups were conducted for the public, and several important tests—including for HIV—were performed.
Madhya-Pradesh

रीवा: गोविन्दगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, HIV समेत कई महत्वपूर्ण टेस्ट किए गए

Rewa: A free health camp was successfully organized in Govindgarh; health check-ups were conducted for the public, and several important tests—including for HIV—were performed.

रीवा, 1 अगस्त 2026। मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोविन्दगढ़ की आईसीटीसी (ICTC) इकाई द्वारा माँ मिथिला फिजियोथैरेपी सेंटर, जीनियस चिल्ड्रन स्कूल के पास, गोविन्दगढ़ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न रोगों की जांच, दवा वितरण तथा फिजियोथैरेपी परामर्श जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

यह स्वास्थ्य शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय तथा जिला क्षय एवं एड्स नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

45 लाभार्थियों की हुई जांच

शिविर में कुल 45 लोगों का पंजीयन किया गया। सभी लाभार्थियों की HIV, HBsAg, VDRL तथा ब्लड शुगर जांच की गई। इसके अलावा CBC, RFT, LFT एवं थायरॉयड जांच के लिए 24 लोगों के रक्त नमूने भी एकत्रित किए गए।

जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति HBsAg रिएक्टिव पाया गया, जबकि तीन लोगों में उच्च रक्त शर्करा (हाई ब्लड शुगर) और तीन लोगों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की समस्या सामने आई। संबंधित मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।

निशुल्क दी गईं कई स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर में मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक रक्त जांच, दवा वितरण, रक्तचाप (BP) जांच, HIV/AIDS से बचाव एवं जागरूकता संबंधी परामर्श तथा फिजियोथैरेपी सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।

फिजियोथैरेपी के प्रति किया गया जागरूक

फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. दीपेंद्र सोनी ने पैरालिसिस, सेरेब्रल पाल्सी, गठिया (आर्थराइटिस), स्लिप डिस्क, बढ़ती उम्र से जुड़ी शारीरिक समस्याओं तथा ऑपरेशन के बाद पुनर्वास में फिजियोथैरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर फिजियोथैरेपी अपनाने से कई मरीज बिना सर्जरी के भी बेहतर जीवन जी सकते हैं।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

शिविर में आईसीटीसी स्टाफ श्रीमती दीपशिखा श्रीवास्तव, श्री अमर प्रकाश श्रीवास्तव, साइंस हाउस के श्री सुखेंद्र साहू, पीयर एजुकेटर श्री दिवाकर विश्वकर्मा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती माया दहिया, श्रीमती सुनीता वर्मा और श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने स्वास्थ्य विभाग और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि लोगों को समय पर जांच, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी मिल सके।

Written by
Zeeshan Javed

Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles