Rewa

Rewa News: रीवा जिले में खाद के लिए परेशान हैं किसान,सुबह से शाम लगानी पड़ रही लाइन,अन्नदाताओं मुश्किल में

Rewa News: Farmers are worried about fertilizers in Rewa district, they have to stand in line from morning to evening, the food producers are in trouble

Rewa News: रीवा में खाद पाने के लिए किसान परेशान हैं। शुक्रवार को करहिया मंडी में बनाए गए खाद काउंटर पर हजारों किसान कतार में लगे नजर आए। यहां अव्यवस्था के चलते खाद वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। किसान सुबह 4 बजे से ही खाद पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। वहीं प्रशासन व्यवस्था सुधारने की बात कह रहा है।खाद पाने के लिए लाइन में खड़े लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने बताया कि वे दो दिन से परेशान हैं।

Sariya Cement Price: घर बनवाने वालों के लिए जरुरी सूचना,सरिया सीमेंट की कीमतों में बदलाव,जानिए ताजा रेट

लेकिन खाद समय पर नहीं मिल रही है। कुछ महिलाएं बच्चों को लेकर भी खाद लेने के लिए लाइन में खड़ी नजर आईं। वहीं कुछ लोगों ने खाद की कालाबाजारी के गंभीर आरोप भी लगाए।भलुहा गांव से आए रामनरेश कुशवाहा और हीरामणि तिवारी ने बताया कि हम लोग सुबह 5 बजे से खाद लेने के लिए यहां आए हैं। हम लोग पूरे दिन भूखे-प्यासे खाद के लिए लाइन में खड़े हैं।

ऐसा लग रहा है कि आज फिर खाद नहीं मिलेगी।राहट गांव के एक अन्य किसान अभय कुमार पांडे ने बताया कि हम लोग लाइन में खड़े-खड़े मर रहे हैं। लेकिन हमारी कोई नहीं सुन रहा है। अगर आज जिले में किसानों की हालत देखनी है तो इस मंडी में आइए।

किसान भाइयों की दुर्दशा आपको आसानी से दिख जाएगी। इस पर नायब तहसीलदार मनगवां महिमा पाठक ने बताया कि सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ लग रही है। दोपहर तक 2 काउंटर चल रहे थे। लेकिन लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं। इसलिए दो काउंटर और बनाए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
Rewa

दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...

रीवा में बिजली आतंक
Rewa

रीवा में बिजली आतंक: युवक ने रात 3 बजे काटे 60 घरों के कनेक्शन

CCTV में कैद हुई करतूत रीवा। शहर के पांडे टोला इलाके में...