Sunday , 29 November 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा जिले में मिलती है सबसे सस्ती फ्लाइट,रीवा-भोपाल के लिए मात्र ₹999 में कर सकते हैं सफर

    Rewa News The cheapest flight is available in Rewa district, you can travel from Rewa to Bhopal for just ₹ 999

    Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में नया एयरपोर्ट बना है। इसका मतलब है कि अब आप फ्लाइट से रीवा आ-जा सकेंगे। अब आप राजधानी भोपाल से रीवा और खजुराहो फ्लाइट से आ-जा सकेंगे। फ्लाइट सेवा 15 नवंबर से शुरू होगी। आने वाले समय में रीवा और खजुराहो का हवाई संपर्क अन्य महानगरों से भी स्थापित हो जाएगा। वहीं रीवा से भोपाल का किराया सुनकर आप चौंक जाएंगे और खुश भी, क्योंकि आप रीवा से भोपाल मात्र 999 रुपए में पहुंच जाएंगे।

    ये है भोपाल रीवा का शेड्यूल

    सबसे कम किराए वाली फ्लाइट के शेड्यूल के बारे में बात करते हैं, जो इस प्रकार है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को फ्लाइट सुबह 8 बजे भोपाल से रवाना होगी, जो 10.05 बजे रीवा पहुंचेगी। वहीं, रीवा से फ्लाइट सुबह 10.35 बजे रवाना होगी और 11.30 बजे खजुराहो पहुंचेगी। फ्लाइट सुबह 11.05 बजे खजुराहो से उड़ान भरेगी और दोपहर 12 बजे रीवा पहुंचेगी। फिर दोपहर 12.30 बजे रीवा से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.35 बजे भोपाल में लैंड करेगी। शुक्रवार को फ्लाइट का समय अलग रहेगा। फ्लाइट तय समय के अनुसार सुबह 8 बजे भोपाल से उड़ान भरेगी। यह सुबह 10.05 बजे रीवा पहुंचेगी। लेकिन यह सुबह 10.30 बजे की जगह 10.30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी।

    ₹999 में हवाई यात्रा का मौका

    रीवा एयरपोर्ट के सीनियर मैनेजर नवनीत चौधरी ने ईटीवी भारत को जानकारी देते हुए बताया कि, “रीवा से भोपाल का मौजूदा किराया 999 रुपए है यह व्यवस्था एक महीने के लिए है, वहीं 15 नवंबर से दूसरी फ्लाइट “फ्लाईबिग” संचालित की जाएगी। जिसमें रीवा से भोपाल जाने का किराया 999 रुपए होगा। जबकि भोपाल से रीवा आने का किराया 1999 रुपए होगा।

    फ्लाइट से भोपाल से रीवा का सफर

    आपको बता दें कि रीवा के चोरहटा में 6100 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट बनाया गया है। एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर सीएम मोहन यादव ने जनता को सौगात देते हुए कहा था कि एक महीने तक रीवा से भोपाल की हवाई यात्रा सिर्फ 999 रुपए में होगी, जिसके बाद फ्लाईबिग कंपनी ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें रीवा से भोपाल का किराया 1999 रुपए दर्शाया गया है, भोपाल से रीवा की फ्लाइट का किराया 999 बताया गया है।

    जिससे लोग असमंजस में पड़ गए। सीएम की घोषणा के मुताबिक 999 रुपए किराया रीवा से भोपाल आने वाली फ्लाइट का है। बाद में दोनों तरफ का किराया 999 दिखाया गया। जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई। बाद में रीवा से भोपाल का किराया 999 रुपए बताया गया, जो सिर्फ एक महीने का है। जबकि भोपाल से रीवा की फ्लाइट का किराया 1999 ही रहेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Agniveer recruitment rally begins in Rewa today
    Rewa

    रीवा में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू

    3500 अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल और मेडिकल टेस्ट रीवा। भारतीय थल सेना...

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...