Saturday , 22 August 2026
    PoliticsRewa

    Rewa Sansad Video: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल कहा-मै किसी का बिस्तर झांकने नहीं जाता,VIDEO VIRAL

    Rewa Sansad Video Rewa MP Janardan Mishra’s harsh words, said- I will not peep into anybody’s bed

    Rewa Sansad Video: रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर वो अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की मौजूदगी में कुछ ऐसा कह दिया जो चर्चा का विषय बन गया है,मामला रीवा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का है। जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मैंने कभी किसी पति-पत्नी के बिस्तर में झांकने का काम नहीं किया, लेकिन लोग कहते हैं कि जब पति-पत्नी बिस्तर पर लेटते हैं तो एक का मुंह दक्षिण की तरफ और दूसरे का मुंह उत्तर की तरफ होता है और वो मोबाइल से प्यार करते हैं और उसमें आहें भरते हैं।

    ये आपका बनाया हुआ एक उपकरण है, जिसकी वजह से पति-पत्नी एक-दूसरे की तरफ मुंह करने की बजाय विपरीत दिशा में मुंह करके लेटते हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मैं सोच रहा था कि अब हम ऑनलाइन शादियां करने लगे हैं।

    जब ये बच्चे 50-60 साल बाद पैदा होते हैं, तो यह सोचना जरूरी है कि ऑनलाइन पैदा होने वाला यह बच्चा स्टील का होगा या मांस और हड्डियों का। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की बातें सुनकर मंच पर मौजूद राज्यपाल और कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर और छात्र सभी हैरान रह गए। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...

    Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
    Rewa

    दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

    जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...