रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा एक्सटेंशन
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का होगा एक्सटेंशन

Rewa Super-Speciality Hospital will be expanded

Rewa Today Desk :रीवा सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल विंध्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की लाइफलाइन है। यह पूरे क्षेत्र को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करता है। विंध्य क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का विस्तार समय की माँग है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा भोपाल में आवंटित कक्ष में विशेष बैठक में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रीवा के एक्सटेंशन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का चिकित्सकीय स्टाफ पूरी मेहनत और लगन से कार्य कर रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थित चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान करने के लिए बढ़ती स्वास्थ्य माँग अनुसार चिकित्सकीय स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ़ और पर्याप्त मात्रा में आउटसोर्स सहयोगी स्टाफ़ की संख्या में वृद्धि करने की कार्यवाही करें। जिससे क्षेत्र के नागरिकों को सुव्यस्थित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, आयुक्त स्वास्थ्य शिक्षा श्री गोपाल चन्द्र डाड, संचालक प्रोजेक्ट डॉ जितेंद्र शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य शिक्षा श्री ए.के. श्रीवास्तव सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...