Monday , 7 September 2026
    Active NewsCollectorHealthRewa

    Rewa Today : गर्मी के मौसम में जनसमुदाय को लू के प्रकोप से बचने की सलाह

    Rewa Today: Advice to the public to avoid heat wave during summer season.

    Rewa Today Desk : जिले में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही हैै। गर्मी के मौसम में जनसमुदाय को लू
    के प्रकोप से बचाव की सलाह दी गयी है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विभिन्न विभागों को लू से बचाव व होने
    वाली क्षति को कम करने हेतु अपने स्तर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने नगरीय प्रशासन,
    शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रम विभाग, लोक
    निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग, वन विभाग,
    परिवहन विभाग, पशुपालन, आपदा प्रबंधन, पुलिस, कृषि, रेलवे, ऊर्जा आदि विभागों को अपने स्तर से लू से बचाव के
    संबंध में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।


    उल्लेखनीय है कि अप्रैल से जून माह तक गर्म हवाएं चलने लगती हैं जिसके कारण लू लगने की आशंका
    बढ़ गई है। जिले में तापमान बढ़ रहा है। लू से बचने के लिए जन सामान्य ज्यादा समय तक घर पर ही रहें तथा
    जरूरी होने पर ही बाहर निकले यथासंभव दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहर निकलने से बचे। घर से
    बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। खाली पेट घर से बाहर न जायें। इससे लू लगने का खतरा बढ़
    जाता है। दिन में कम से कम 12 से 15 गिलास पानी जरूर पियें।

    लू से बचाव के लिए देशी घरेलू उपाय भी
    अपनाएं। बाहर निकलते समय सूती कपड़े से चेहरा और सर ढककर रखें तथा पानी साथ में जरूर रखें। पहनने के
    लिए सूती कपड़ों का अधिक उपयोग करें। लू से बचने के लिए खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा, आदि मौसमी फलों का
    सेवन करें। बेल, सौफ, पोदीना, धनिया आदि के शर्बत तथा छांछ के उपयोग से भी लू से बचाव होता है। अगर लू के
    लक्षण जैसे मिचली आने, गला सूखने तथा बुखार का प्रकोप होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करके उचित उपचार

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    Health

    ऑनलाइन डॉक्टर और डिजिटल हेल्थ ऐप्स का बढ़ता उपयोग

    स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक की नई क्रांति REWA TODAY DESK : डिजिटल...