Election Commission's baton...banner not visible
(रीवा समाचार)Active NewsBJPCollectorMadhya-PradeshPoliticsRewaकांग्रेसरीवा टुडे

Rewa Today : चुनाव आयोग का डंडा

Election Commission's baton...banner not visible

चुनाव आयोग का डंडा.. न दिख रहा बैनर, न दिख रही झंडा पहले जैसे आकर्षक नहीं हो रहे चुनाव, केवल मिले जुले जनसंपर्क तक सीमित रह गया है प्रचार


Rewa Today Desk : रीवा मे चुनाव आयोग की सख्ती विधानसभा चुनावों में देखने को मिलने लगी है। एक दशक पहले जब चुनाव होते थे तो 15 दिन पहले से ही शहर के गली मोहल्ले में और गांव की गलियों में यह लगने लगता था कि हां भाई चुनाव हो रहा है। लेकिन पूर्व चुनाव आयुक्त शेषन के जमाने से जो बदलाव शुरू हुआ तो लगातार बदलाव का दौर और तेज होता गया। अब प्रचार की गतिविधियां केवल जनसंपर्क तक ही सीमित रह गई हैं। न गलियों में एक छोर से दूसरे छोर तक छोटे पोस्टरों के चिपकाने का प्रचलन रह गया है और न ही घरों में लगाने वाले झंडे। प्रचार करने वाले भी यह नहीं समझ पाते कि कौन हमारे साथ है कौन विरोधी के साथ। चुनाव आयोग की नित् नए निर्देशों से प्रत्याशी भी कुछ हद तक परेशान हो जाते हैं।

उन्हें इतनी हिदायतें दी जाती है कि वह बार-बार आयोग की दिशा निर्देश ही पढ़ते रह जाते हैं। कोई आदमी 50000 से ज्यादा रुपया लेकर नहीं चल सकता, अगर फस गया तो उसकी खैर नहीं। प्रत्याशी भी ज्यादा पैसा लेकर नहीं चल सकता क्योंकि जगह-जगह पुलिस की जांच चल रही है। चुनाव आयोग की सख्ती से प्रत्याशी और उनके समर्थकों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। लेकिन चुनाव प्रचार अभियान सबका जारी है। चुनाव के समय ही नजर आता है प्रशासन किस तरीके से काम करता है किस तरीके से कड़ाई से नियम कानून का पालन करता है. अगर ऐसा साल के 12 महीना होने लगे तो नजारा ही बिल्कुल बदल जाए.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिछिया थाना
Rewa

सिलपरा डैम में फौजी लापता, SDRF की तलाश जारी

Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा...

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया
Rewa

इकरा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 400 से ज्यादा बच्चों का सम्मान

राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा ने इसे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन बताया ||...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...