Tuesday , 8 September 2026
    Camp will be organized on World Population Day in Rewa district
    (रीवा समाचार)Madhya-PradeshRewa

    Rewa Today News : विश्व जनसंख्या दिवस पर लगेंगे कैंप रीवा जिले में

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के आदेशानुसार जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई 2023 से 11 अगस्त तक विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जायेगा। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम ‘‘ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आइये हम सुख और समृद्धि के विकल्प के रूप में परिवार नियोजन को अपनाने का संकल्प ले’’ के आधार पर प्रेरणा कार्यक्रम एवं परिवार विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन नसबंदी आपरेशन किया जायेगा और ब्लाक स्तर में सोमवार को मऊगंज, हनुमना, बुधवार को जवा, सिरमौर, को गुरूवार रायपुर कर्चुलियान एवं नईगढ़ी, शनिवार को गंगेव, त्योथर में नसबंदी कार्यक्रम हेतु कैम्प आयोजित किये जायेगे।

    कार्यक्रम के अन्तर्गत अस्थायी साधन पीपीआईयूसीडी, अन्तरा, छाया, माला-एन, कन्डोम, एमरजेन्सी पिल्स से संबंधित संस्था में प्रतिदिन सेवायें प्रदान की जा रही है। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में डिप्टी एमईआईओ एवं ब्लाक स्तर पर बीईई को नोडल आफीसर बनाया गया है जो इस कार्यक्रम की सतत मानीटरिंग करेंगे। उन्होंने जनसमुदाय से अपील की है कि अधिक से अधिक हितग्राही स्वास्थ्य संस्थाओं में पहुचकर परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ प्राप्त करें और जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम में अपनी निष्ठापूर्वक भूमिका निभाये। इसीक्रम में अगस्त को जिले मे पुरूषो हेतु नसबंदी आपरेशन एन एसवीटी बिना चीरा बिना टाका आपरेशन जिला अस्पताल मे आयोजित गया है। सभी बीएमओ , स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियो को शिविर मे लाकर आपरेशन कराये।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...