Active NewsCollectorRewarewa todayरीवा टुडे

Rewa Today : सेक्टर आफीसर को दिया गया प्रशिक्षण प्रशासन की तैयारी हुई पूरी

Training given to Sector Officer, preparation for administration completed

सेक्टर आफीसर को दिया गया प्रशिक्षण प्रशासन की तैयारी हुई पूरी मतदान बगैर किसी अड़चन के संपन्न होगा

Rewa Today Desk : रीवा स्थानीय विधि महाविद्यालय में सेक्टर आफीसरों का चुनाव प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण देते हुए कहा गया कि सेक्टर आफीसर निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अपने सेक्टर में उसे पूरे वैधानिक अधिकार प्रदान किए जा रहे हैं। सेक्टर के सभी मतदान केन्द्रों में सुचारू मतदान की व्यवस्था में समन्वय की पूरी जिम्मेदारी सेक्टर आफीसर की होगी। सभी सेक्टर आफीसर पूरी निष्पक्षता से निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराएं। सेक्टर आफीसर मतदान को सुचारू सम्पन्न कराने के साथ मतदान केन्द्र की व्यवस्था के लिए भी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। मतदाता की पहचान सुनिश्चित होने पर ही उसे मत देने का अधिकार मिलेगा। निर्वाचन आयोग के पहचान पत्र सहित निर्धारित 12 में से कोई एक अभिलेख होने पर ही मतदान का अवसर मिलेगा।

सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर ने कहा कि सेक्टर आफीसर मतदान की प्रक्रिया, इलेक्ट्रानिक मशीन के संचालन, चुनाव प्रबंधन, निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता तथा निर्वाचन आयेाग के निर्देशों का बारीकी से गहन अध्ययन करें। चुनाव से जुड़ी हर तरह की जानकारी होने पर ही सेक्टर आफीसर अपना कार्य कर सकेंगे। मतदान सामग्री के वितरण, मतदान की तैयारी, मतदान की प्रक्रिया तथा मशीनों की सीलिंग पर विशेष ध्यान दें। मतदान माकपोल के बाद ही शुरू होगा। इसका प्रमाण पत्र मतदान शुरू होने के तत्काल बाद सेक्टर आफीसर को निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करना है।

ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से लेकर एसडीएम, तहसीलदार तथा निर्वाचन से जुडी अधिकारियों के मोबाईल नम्बर उपलब्ध दिए गए हैं। अपने सेक्टर के अधिकारियों से नियमित सम्पर्क में रहें। मास्टर ट्रेनर ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान दिवस के कार्य, कानून और व्यवस्था बनाए रखने, मतपत्र लेखा तैयार करने, पीठासीन की डायरी तथा 16 बिन्दुओं क प्रपत्र को भरने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में मतदाता सूची, अमिट निशान लगाने, चैलेन्ज वोट, प्राक्सी वोट का प्रशिक्षण दिया गया। वोटिंग मशीन का सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...