Friday , 13 November 2026
    छात्रावास में पानी की गंभीर समस्या, छात्र पहुंचे SDM कार्यालय
    Rewa

    Rewa Today: छात्रावास में पानी की गंभीर समस्या, छात्र पहुंचे SDM कार्यालय

    Serious problem of water in SC hostel, students reached SDM office

    Rewa Today Desk गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। हालात इतने खराब हैं कि रीवा शहर के अनुसूचित जाति महाविद्यालय छात्रावास के छात्र पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। दो महीने पहले यहां पानी की नई टंकी तो बनाई गई, लेकिन उसमें पानी का कनेक्शन अब तक नहीं किया गया। घटिया टोटियां लगाई गईं, कुछ में तो टोटी तक नहीं लगी। पानी के संकट से त्रस्त छात्र अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने एसडीएम कार्यालय पहुंच गए हैं।

    छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव

    छात्रों के अनुसार, पहले पानी की टंकी जमीन के नीचे थी, जिससे पानी निकालना बेहद कठिन था। टंकी में गंदगी भर जाने से छात्रों को दूषित पानी से नहाना और अन्य काम करने को मजबूर होना पड़ता था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के बाद नई टंकी का निर्माण तो हुआ, लेकिन वह भी अधूरी रह गई। टंकी में पानी का कनेक्शन ही नहीं किया गया और छत का निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया।

    भोजन और बिजली की समस्या भी गंभीर

    छात्रों ने बताया कि छात्रावास में भोजन भी समय पर नहीं बनता, जिससे उन्हें बिना खाए ही कॉलेज जाना पड़ता है। जब छात्रों ने अधीक्षक से शिकायत की तो उन्हें उल्टा जवाब मिला कि “कॉलेज का समय बदलवा लो, खाना इसी समय बनेगा।

    “इसके अलावा गर्मी के मौसम में पंखे खराब होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षाओं का समय है और मच्छरों की भरमार के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

    छात्रों ने प्रशासन से मांगी मदद

    अपनी समस्याओं से तंग आकर छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को अपनी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद मीडिया टीम ने छात्रावास का दौरा कर जमीनी हकीकत देखी और छात्रों से बातचीत की।

    प्रशासन कब करेगा समाधान?

    छात्रों की यह समस्या प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस ओर ध्यान देंगे, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। अगर जल्द ही पानी, भोजन और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्रों के लिए रहना और पढ़ाई करना मुश्किल हो जाएगा।

    (रीवा से विशेष रिपोर्ट)

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...