36वी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में एस एफ का विजय अभियान जारी
Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :36वी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में एस एफ का विजय अभियान जारी

SF's victorious campaign continues in the 36th District Football League competition

Rewa Today Desk :रीवा जिला फुटबाल संघ के तत्वाधान में आयोजित 36वी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में आज का मैच एसएएफ बॉयज विरुद्ध वीरभद्र स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें एसएएफ बॉयज 3-0 गोल से विजय हुई.
यह मैच काफी रोमांचक रहा दोनों टीमों ने बहुत जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और एसएएफ बॉयज की तरफ से नकुल प्रधान और आशीष उपाध्याय का खेल सराहनीय रहा. वहीं दूसरी और
वीरभद्र स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से पुष्पेंद्र तिवारी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.
उपस्थित सभी दर्शक एवं अतिथियों ने मैच कर जमकर मजा लिया दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जिसकी सभी ने जमकर सराहना की वही आज का दूसरा मुकाबला पुलिस बॉयज विरुद्ध यूथ क्लब रीवा के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने गोल करने के काफी प्रयास किया लेकिन निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल करने में कामयाब नहीं रही मुकाबला बराबरी पर रहा आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अविराज कुमार रहे.और अध्यक्षता पूर्व पार्षद सोहन सिंह ने किया विशिष्ट के रूप में दिनेश सिंह शेगर मौजूद रहे.


मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता होती है उसमें अपना बहुमूल्य योगदान देने की बात कही.
यह रहे मौजूद उक्त अवसर पर राकेश कुमार सहायक उप निरीक्षक, जिला फुटबॉल संघ सचिव मोहम्मद कासिम खान, पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर इंद्रभान द्विवेदी,शिव बहादुर सिंह, छोटे खान, आशीष कुमार द्विवेदी, ईश्वर दिन,शब्बीर खान आदि लोगों उपस्थित रहे.
19 तारीख को इन टीमों के बीच होगा मुकाबला
आज का पहला मैच मेड इंडिया विरुद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा दूसरा मैच मैदानी एफसी विरुद्ध मॉन्स्टर क्लब के बीच खेला जाएगा आयुष कौन है रीवा की खेल प्रेमी जनता से अपील की है शानदार फुटबॉल देखने के लिए समय पर मैदान में पहुंचे और फुटबॉल का मजा लें.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
Rewa

दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...