उन्नत गोपद पुल में 15 फरवरी तक आवागमन शुरू कराएं - उप मुख्यमंत्री
rewa todayरीवा टुडे

rewa today :उन्नत गोपद पुल में 15 फरवरी तक आवागमन शुरू कराएं – उप मुख्यमंत्री

Start traffic on Unnat Gopad Bridge by 15th February - Deputy Chief Minister

Rewa Today Desk :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली हाईवे का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने बहरी, गोपद पुल, करथुआ, देवसर तथा बरगवां में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। गोपद पुल का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नत गोपद पुल की दो लेन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। सीधी की ओर लगभग 280 मीटर तथा सिंगरौली की ओर 100 मीटर पुल की एप्रोच रोड एक माह में बना दें। उन्नत गोपद पुल में 15 फरवरी से आवागमन शुरू करा दें। सीधी से सिंगरौली हाईवे इस पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा है। इस महत्वपूर्ण फोरलेन सड़क के अधिकांश भाग का निर्माण पूरा होने की कगार पर है। इसके दो लेन का काम 15 फरवरी तक पूरा करा दें जिससे आवागमन शुरू हो जाए। वाहन चालकों को होने वाली कठिनाई दूर हो सके। शेष हाईवे का निर्माण भी वर्षा शुरू होने तक शुरू कराने के प्रयास करें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क विकास की वाहनी होती है। सीधी से सिंगरौली सड़क का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। इस सड़क का निर्माण पूरा कराने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं जिसके कारण निर्माण कार्य में गति आई है। इसके निर्माण कार्यों की हर माह समीक्षा की जाएगी। किसी भी क्षेत्र के विकास में सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग महत्वपूर्ण घटक हैं। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसका लाभ विन्ध्य क्षेत्र को भी मिला है। रीवा में उड़ान योजना से एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। यहाँ मार्च से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। रीवा और सीधी हाईवे में विश्वस्तरीय टनल का निर्माण किया गया है। इस कड़ी में ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन और सीधी से सिंगरौली हाईवे भी शामिल है जिनमें तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन महत्वपूर्ण कार्यों से पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश के विकसित राज्यों में शामिल होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Indiaरीवा टुडे

Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित
rewa today

उप मुख्यमंत्री ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित

Rewa Today desk : रीवा के होनहार निशानेबाज यश पाण्डेय ने भोपाल...

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण
रीवा टुडे

उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक का किया निरीक्षण

Rewa Today Desk : रीवा के बघेल राजवंश के समय बघेलखण्ड के...