Friday , 13 November 2026
    गुढ़ की जनता ने ठान लिया है अबकी बार बदलाव करके रहेंगे - प्रखर
    Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    rewa today :गुढ़ की जनता ने ठान लिया है अबकी बार बदलाव करके रहेंगे – प्रखर

    The people of Gudh have decided that this time they will make changes - Prakhar

    Rewa Today Desk :गुढ़- ग्राम तमरा ,तमरी ,नकटा , पहाड़िया में आम आदमी पार्टी के प्रत्यासी प्रखर प्रताप सिंह का जनसभा कार्यक्रम रहा। जिसमे हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। जहां भी आज जनसभा हुए सभी ग्रामवासी बहुत ही उत्साहित दिखे लोगों की आंखों में अलग चमक थी। अपने सामने एक पढ़ा लिखा आम आदमी का युवा प्रत्याशी पाकर बहुत खुश दिखे कहा की अब हमे हमारी पहचान हमारी आवश्यकता की पूर्ति होगी हम लोग अब निश्चिंत हैं।

    इस बार हम सब क्षेत्रवासी मिलकर प्रखर प्रताप सिंह को विधानसभा भेजकर रहेंगे। प्रखर प्रताप सिंह ने भी जनता जनार्दन से वादा किया कि हमारी पार्टी आप की पार्टी है। आप के साथ कोई छलावा नही करेगी। जिस तरह दिल्ली , पंजाब में कार्य कर रही है उसी तरह मध्य प्रदेश में भी करेगी।
    आप को अपने बच्चों को पढ़ने प्राइवेट स्कूल नहीं भेजना है। उसी सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे वो भी फ्री में। साथ ही आप के बीमारी का इलाज भी फ्री होगा। वह कोई भी हो किसी भी जाति वर्ग का हो। बिजली फ्री रहेगी। सरकार आप का खयाल रखेगी इस लिए आप गलत व्यक्ति को न चुनें।
    हमारी पार्टी आप से वादा नहीं ये गारंटी लेती है।इस जनसभा में पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन की गरिमामय उपस्थिति पर प्रखर प्रताप सिंह ने सभी जन मानस का आभार व्यक्त किया एवं खुश हुए।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...