Collactate-Rewa-Today
CollectorMadhya-PradeshPoliticsरीवा टुडे

Rewa Today : मतदान दिवस में रहेगी उपचार की समुचित व्यवस्था – Collector

There will be proper arrangements for treatment on the voting day - Collector

मतदान दिवस में रहेगी उपचार की समुचित व्यवस्था जिला तथा सिविल अस्पतालों में मतदान कर्मियों के लिए बेड सुरक्षित रखें – कलेक्टर


Rewa Today Desk : रीवा कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतदान एवं मतगणना दिवस में उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएल नामदेव को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान दिवस में जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज तथा सिविल अस्पतालों में मतदान दल के सदस्यों के लिए बेड सुरक्षित रखें। जिससे आपात स्थिति आने पर मतदान दल के सदस्यों तथा सुरक्षा कर्मियों को तत्काल उपचार सहायता मिल सके। प्रत्येक सेक्टर आफीसर को सामान्य रोगों के प्राथमिक उपचार की दवाओं की किट उपलब्ध कराएं। सभी मतदान दलों को भी सामान्य रोगों के प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवाओं का किट सामग्री वितरण के समय उपलब्ध कराएं। मतदान दिवस में विकासखण्ड स्तर तथा सेक्टर में उपचार दल तैनात रहेंगे। इनके पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं तथा आवश्यक उपकरण अवश्य रहें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रिटर्निंग आफीसरों से समन्वय बनाकर पर्याप्त संख्या में उपचार दल तैनात कराएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

An auto-rickshaw driver, heavily intoxicated, was severely beaten up near the hospital intersection.
Madhya-Pradesh

अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत ऑटो चालक की हुई जमकर पिटाई

Rewa Today Desk :अस्पताल चौराहे के पास शराब के नशे में धुत...